LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

Indore Couple Case: पति राजा को मारने के लिए सोनम ने बना रखा था प्लान B,पहला होता फेल तो ऐसे करती मर्डर, चौंकाने वाले राज जान उड़े होश

Indore Couple Case: सोनम रघुवंशी ने अपनी पति को मारने के लिए दो प्लान बना रखा था। सोनम अगर प्लान A से राजा रघुवंशी को नहीं मारती तो वो प्लान B से सोनम राजा को मौत की नींद सुला दी।

राजा रघुवंशी सोनम रघुवंशी
सोनम का प्लान B- फोटो : social media

Indore Couple Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामला अब पानी की तरह साफ है। बेवफा पत्नी ने प्रेमी के साथ रहने के लिए पति की हत्या करवा दी। आरोपी सोनम ने एसआईटी के सामने अपने गुनाहों को कबूल कर ली है। वहीं सूत्रों की मानें तो सोनम ने पति को मारने के लिए दो प्लान बनाया था प्लान A और B अगर प्लान  A सफल नहीं होता तो सोनम प्लान B के तहत राजा की जान लेती। सोनम ने राजा को मौत की नींद सुलाना तय कर लिया था और वो हनीमून पर किसी भी बहाने राजा को मार ही देती। 

पति को मारने के लिए सोनम ने बनाया था प्लान B 

दरअसल, खबरों की मानें तो सोनम ने पति राजा को मारने के लिए प्लान B बना रखा था। जिसके तहत वो राजा को खाई में धक्का देकर मारती। अगर सुपारी किलर का प्लान अगर किसी कारण सफल नहीं होता तो सोनम राजा को खुद जान से मारती। इस घटनाकांड में शामिल आरोपी एक एक कर सभी राज खोल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो आरोपियों ने ही बताया है कि राजा की हत्या के लिए प्लान B भी बनाया गया था। प्लान B में राजा को गहरी खाई में गिराना था। 

Diarch GO

पहाड़ी से धक्का देती सोनम 

शिलॉग पुलिस की सूत्रों की मानें तो सोनम का प्लान था कि पहले वो राजा को लेकर किसी ऊंची पहाड़ी पर जाएगी और फिर वहां सेल्फी लेने के बहाने वो राजा को धक्का दे देती। राजा को खाई में धक्का देकर मारने का प्लान इसलिए बनाया गया था ताकि पुलिस और लोगों को ये घटना हादसा लगे। लगे कि सेल्फी लेने के दौरान राजा खाई में गिर गया। सोनम का प्लान था कि दोनों परिवार के परिजनों को लगे कि यह एक हादसा है। सोनम का प्लान पति की हत्या के साथ साथ खुद को बचाने का भी था। 

खुद से पति को मारती सोनम 

हालांकि इंदौर से आए सुपारी किलरों ने सोनम के सामने राजा की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस की मानें तो सोनम ने राज के पेटीएम से हनीमून के लिए शिलॉग जाने के लिए टिकट भी की थी। राजा की माँ ने खुलाया किया कि सोनम ने पहले हनीमून जाने की जिद्द की और फिर खुद ही टिकट भी कराई। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस मामले में जितने खुलासे हो रहे हैं उतने ही केस संजीदा होते जा रहा है। सोनम ने राजा को रास्ते से हटाने के लिए एक खतरनाक हत्याकांड को अंजाम दिया है। 

NSIT
Nsmch

शादी के 5वें दिन बनाया था हत्या का प्लान

राजा हत्याकांड मामले में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार कहा जा सोनम रघुवंशी ने राजा रघुवंशी को खाई में फेंका था। बताया जा रहा है कि सोनम ने शादी के 5वें दिन ही राजा की हत्या की प्लानिंग कर ली थी। सोनम, राजा को शूट के बहाने पहाड़ी पर ले गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम ने तीन हत्यारों को हायर किया था। हत्यारों से मरवाने के बाद सोनम ने खुद ही अधमरी हालात में राजा को खाई में फेंका दिया था। राजा को खाई में फेंकने के बाद अपना मोबाइल भी तोड़ दिया था।