LATEST NEWS

  • Darbhanga Graduate MLC Election: 10 फीसदी वोट अवैध घोषित करने पर दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में हंगामा, तेजस्वी यादव ने लगाया बड़ा  आरोप
  • Darbhanga Graduate MLC Election: 10 फीसदी वोट अवैध घोषित करने पर दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में

  • Mallikarjun Kharge in Patna Court
  • Political News: खड़गे के खिलाफ पटना कोर्ट में परिवाद, पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी से मचा बवाल

  • Patna Fire News
  • Patna Fire News: पटना में सुबह-सुबह आग से मची अफरा-तफरी, दुकानदारों में हड़कंप

  • Bihar Panchayat
  • Bihar News: बिहार पंचायत में रिश्तेदार की एंजेंसी के जरिए सामान की सप्लाई, सरकारी राशि पर उठे सवाल

  • Boat Capsizes in Bihar
  • Bihar Boat Accident: गंगा नदी में पलटी नाव, दो लोग लापता, चार घायल

लुटेरी पुलिस! 1.45 करोड़ कर गए ‘हजम’, पुलिस अधिकारी पूजा पांडे सहित 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड

पुलिस पर लगे 1.45 करोड़ रुपये की हवाला राशि लूट के आरोपों के बाद पूजा पांडेय पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस महानिदेशक (DGP) ने आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पुलिस महानिरीक्षक (IG) से प्राप्त प्रतिवेदन पर हुई कार्रवाई

लुटेरी पुलिस! 1.45 करोड़ कर गए ‘हजम’, पुलिस अधिकारी पूजा पां

N4N डेस्क:हवाला की रकम लूटने के सनसनीखेज आरोप के बाद पुलिस महकमे में भूचाल आ गया है। इस मामले में SDOP पूजा पांडे को DGP ने तत्काल निलंबित कर दिया है, जबकि IG जबलपुर ज़ोन ने 9 अन्य पुलिसकर्मियों को संदिग्ध आचरण और अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। कुल 10 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

डेढ़ करोड़ रुपये 'हजम' करने का संदेह

पूरा मामला तब सामने आया जब महाराष्ट्र के जालना निवासी एक शख्स ने शिकायत की कि वह कटनी से मध्य प्रदेश के सिवनी ज़िले में लगभग ₹2 करोड़ 96 लाख 50 हज़ार की हवाला रकम कार से ले जा रहा था।

जंगल में ले जाकर लूट

शिकायत के अनुसार, बंडोल थाना पुलिस ने रात में वाहन को रोका, कार सवारों को जंगल में ले जाकर पूछताछ की, और कथित तौर पर रकम जब्त कर मारपीट के बाद छोड़ दिया।

SDOP ने बोला झूठ


NSIT
Nsmch

शुरुआती जांच में SDOP पूजा पांडे ने लूट की किसी भी घटना से इनकार किया। मामला बढ़ने पर, पुलिस ने बयान जारी किया कि SDOP के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान कार से केवल ₹1 करोड़ 45 लाख बरामद किए गए हैं। शिकायत की गई राशि (₹2.96 करोड़) और बरामद की गई राशि (₹1.45 करोड़) के बीच लगभग ₹1.51 करोड़ का बड़ा अंतर है, जिससे यह गहरा संदेह पैदा हो गया है कि शेष रकम पुलिसकर्मियों ने गबन कर ली है।

निलंबन और जांच

IG प्रमोद वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए SDOP कार्यालय और बंडोल थाना के 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में SDOP पूजा पांडे, एक उपनिरीक्षक, दो प्रधान आरक्षक, और छह आरक्षक/चालक शामिल हैं।

आईजी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अनुशासनहीनता और लापरवाही के प्रमाण मिले हैं। अब एएसपी आयुष अग्रवाल को विस्तृत जांच सौंपी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ़ कर दिया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से सिवनी पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।