LATEST NEWS

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

Road Accident : डंपर ट्रक के वैन को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में पांच की मौत, 20 से ज्यादा घायल

एक विवाह समारोह से लौट रहे वैन को डंपर ट्रक टक्कर मार देने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि हादसे में 20 से ज्यादा घायल हो गए. वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया.

  Road Accident
Road Accident - फोटो : news4nation

Road Accident :  एक दर्दनाक हादसे में मंगलवार सुबह डंपर ट्रक के वैन को टक्कर मार देने से पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं हादसे में 20 अन्य घायल हो गए. यह हादसा मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार सुबह हुआ. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब पांच बजे जवाहरपुरा गांव के पास हुई, जब कुछ लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। 

भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) असित यादव ने बताया कि कुछ लोग वैन में बैठे थे और कुछ सड़क पर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने उन्हें और उनके वाहन को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। 

Diarch GO

भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि इस घटना में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। डंपर ट्रक ने संभवत: मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से बचने के प्रयास में वैन को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घायलों में से 12 को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का भिंड जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सड़क पर चक्का जाम

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। कलेक्टर ने बताया कि एसपी और सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) मौके पर गए और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch