LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

Indigo Flight News: उड़ान भरते ही विमान को लगा तेज झटका, यात्रियों में मचा हड़कंप, जानिए टेक ऑफ के आधे घंटे बाद ही क्यों करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

Indigo Flight News: इंडिगो की फ्लाइट का टेक ऑफ करने के आधे घंटे के बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। अचानक विमान को तेज झटका महसूस हुआ जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया..

IndiGo flight Emergency landing
IndiGo flight Emergency landing - फोटो : social media

इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को मंगलवार सुबह उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट संख्या 6E 7295 ने सुबह 6:30 बजे इंदौर एयरपोर्ट से टेक ऑफ किया था, लेकिन तकनीकी समस्या सामने आने के बाद पायलट ने फ्लाइट को वापस मोड़ने का निर्णय लिया। विमान ने सुबह 7:15 बजे सुरक्षित इंदौर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की।

अचानक लगा तेज झटका 

यात्रियों के मुताबिक उड़ान के लगभग 30 मिनट बाद विमान में अचानक तेज झटका महसूस हुआ। जिसके बाद पायलट ने घोषणा की कि तकनीकी कारणों से विमान को वापस लाया जा रहा है। एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर के अनुसार, पायलट को उड़ान के दौरान फॉल्स अलार्म यानी झूठे तकनीकी संकेत मिले थे, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर माना जाता है। सावधानी बरतते हुए पायलट ने तत्काल फ्लाइट को लौटाने का निर्णय लिया।

Diarch GO

यात्रियों में हड़कंप 

लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया। इंडिगो एयरलाइंस ने एहतियातन इस फ्लाइट को रद्द कर दिया है। यात्रियों को दो विकल्प दिए गए हैं। वे चाहें तो टिकट का पूरा पैसा वापस ले सकते हैं या फिर अगली उड़ान के लिए अपनी बुकिंग रीशेड्यूल करवा सकते हैं। एयरलाइंस द्वारा तकनीकी जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, और फिलहाल विमान की विस्तृत जांच जारी है। एयरलाइंस ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।