LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों को कराया गया बंद
  • Bihar News : पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित

  • Marpeeti in Rohtas
  • Rohtas News: रोहतास में नाली के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट में 12 घायल; CCTV

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने कोविड मुआवजे को लेकर सरकार को लगाई फटकार, न्याय व वित्तीय मुआवजा को बताया सरकार की प्राथमिकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने कोविड मुआवजे को लेकर सरकार को लगाई फटकार, न्याय व वित्तीय मुआवजा

  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों

  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच जाती कई जानें, पीड़ितों को मिले 3 डिसमिल जमीन"
  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच

MP News: इंटरनेट पर प्यार..., बीस दिन में ही मिल गया नया यार, फिर चली गई युवक की जान, जानिए अजब प्रेम की गजब कहानी

MP News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी से अवैध संबंध का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक की जान चली गई। युवक ने मरने से पहले विडियो बनाकर घटना की सच्चाई बता दी। इस घटना में कुछ लोगों ने उक्त युवक की जहर देकर हत्या कर दी।

MP News: इंटरनेट पर प्यार..., बीस दिन में ही मिल गया नया यार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी से अवैध संबंध का मामला सामने आया- फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N DESK: मध्यप्रदेश के शिवपुरी के कोलारस कस्बे में महिला से अवैध संबंधों को लेकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक ने मरने से पहले वीडियो बनाकर महिला व कुछ युवकों पर जबरन जहर देकर मारने का आरोप लगाया।

मामले की हो रही है जांच

इस मामले में कोलारस थाना प्रभारी रवि चौहान का कहना है कि फिलहाल मुकदमा दर्ज  कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक इटावा निवासी महिला सपना पत्नी दिवारीलाल की दोस्ती इंटरनेट मीडिया पर ड्राइवर शिवप्रताप पाल निवासी नया बस स्टैंड के पास पूजा कॉलोनी, अशोकनगर से हुई थी। वह दिसंबर 2024 में शिवप्रताप के साथ अशोकनगर आ गई। वहां 25 मार्च 2025 तक रही।

Diarch GO

महिला का था अन्य युवक से अवैध संबंध

इसी दौरान उसकी बातचीत वेदमऊ निवासी मिथुन पुत्र गजराज सिंह चंदेल से होने लगी। वह उसके साथ शिवपुरी के कोलारस में रहने लगी। इसी दौरान 20 दिन साथ रहने के बाद ही मिथुन के ममेरे भाई इंदु पुत्र भूरा निवासी टीला के साथ चली गई। इसी बात पर मिथुन व इंदु के बीच झगड़ा हो गया।

मरने से पहले बनाया वीडियो 

शनिवार रात मिथुन ने फोन करके स्वजन को इस बात की सूचना दी कि उसे जबरन जहर खिला दिया गया है। स्वजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। मिथुन ने मरने से पूर्व वीडियो पर दिए गए बयान में सपना, इंदु, कल्ला व अमन द्वारा जहर खिलाए जाने की बात कही।

NSIT
Nsmch