LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Road Accident : सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, खड़े हाइवा में घुसी स्कूटी, मचा कोहराम

Road Accident : सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है। दो सगे भाइयों की जान जाने से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं मृतकों के भांजे की भी सड़क हादसे में मौत हो गई है।

सड़क हादसा
एक परिवार के 3 सदस्य खत्म - फोटो : social media

Road Accident : सड़क हादसे के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सड़क हादसे में कई लोगों अपनी जान गंवा दे रहे हैं। इसी कड़ी में झारखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों में दो सगे भाई और एक उनका भांजा शामिल है। 

तीन लोगों की दर्दनाक मौत 

पूरा मामला झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले का है। जानकारी अनुसार हादसा मुसाबनी थाना क्षेत्र के सुरदा में यूनियन बैंक के समीप शुक्रवार रात करीब सवा सात बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी राहुल कर्मकार अपने दो सगे भाई रोहित कर्मकार और समीर कर्मकार तथा भांजा राज गोप के साथ एक ही स्कूटी पर सवार होकर दिन में ससुराल गया था। शाम करीब 7.15 बजे चारों लोग स्कूटी से वापस अपने घर जगन्नाथपुर लौट रहे थे।

Diarch GO

खड़े हाइवा में घुसी स्कूटी

इसी दौरान सुरदा यूनियन बैंक के पास सड़क किनारे पहले से खराब खड़े एक हाइवा में स्कूटी जा घुसी। हादसे में रोहित कर्मकार (21 वर्ष), समीर कर्मकार (18 वर्ष) और राज गोप (17 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल कर्मकार (26 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राहुल को तत्काल घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिजनों में मचा कोहराम 

घटना की सूचना मिलने के बाद घाटशिला और मुसाबनी थाना की पुलिस घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। हादसे की खबर मिलते ही जगन्नाथपुर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि रोहित कर्मकार और राहुल कर्मकार दोनों शादीशुदा थे और घाटशिला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मकानों में पुट्टी करने का काम करते थे। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

NSIT
Nsmch