LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

रेल यात्री ध्यान दें ! 11 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन 16 दिन तक अपडाउन में रद्द, यात्रा के पहले चेक कर लें ट्रेन

रेल यात्रियों को 3 मई से 18 मई के बीच कुछ रूटों पर सफर करने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसका कारण 3 मई से 18 मई तक 11 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन 16 दिन तक अपडाउन में रद्द करना है.

railway cancelled trains

Rail News: रेल यात्रा करने वाले हैं तो अपना सफर शुरू करने के पहले रेल से जुडी यह खबर पढ़ लें. 11 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन 16 दिन तक अपडाउन में रद्द रहेगा जिससे बड़ी संख्या में मुसाफिरों को मुश्किलें आ सकती हैं. झारखंड में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से गुजरने वाली रांची, हावड़ा और शालीमार से चक्रधरपुर मंडल की ये ट्रेनें रद्द रहेगी. अलग अलग तारीख को इन ट्रेनों को रद्द रखा गया है जिसका विवरण रेलवे ने जारी किया है. इसमें मुख्य रूप से टाटानगर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित है. ट्रेनों का परिचालन 3 मई से 18 मई तक अपडाउन में रद्द कर दिया गया है.

शालीमार-बादामपहाड़ एक्सप्रेस 3 से 18 मई, राउरकेला-बादामपहाड़ एक्सप्रेस 4 से 18 मई, उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस 10 और 11 मई, हावड़ा-हटिया क्रियायोगा एक्सप्रेस 11 से 17 मई, हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस 10 मई, कांताबाजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 17 और 18 मई, अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 16 और 17 मई तथा हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 17 और 18 मई को रद्द किया गया है. इसी प्रकार, नागपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से गुजरने वाली मुंबई मार्ग की तीन ट्रेनों का परिचालन भी रद्द किया जाएगा.

वहीं ओखा-शालीमार एक्सप्रेस 4 मई और शालीमार-ओखा एक्सप्रेस 6 मई, हावड़ा-मुंबई मेल 4 मई, जबकि मुंबई से हावड़ा मेल 4 और 6 मई, कामाख्या-मुंबई कर्मभूमि एक्सप्रेस 3 मई और मुंबई-कामाख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस 6 मई को रद्द किया जाएगा.