LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

कोयला खदान में बड़ा हादसा, खदान का हिस्सा ट्रक पर गिरा, मजदूर फंसे मचा कोहराम

coal mine collapses
coal mine collapses- फोटो : news4nation

झारखंड के हजारीबाग जिले में एक खदान का हिस्सा ट्रक पर गिरने से दो मजदूर फंस गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात करीब 11 बजे उरीमारी थाना क्षेत्र के ‘सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड’ (सीसीएल) के कमांड क्षेत्र में उस समय हुई, जब खदान का एक हिस्सा कोयला ढोने वाले वाहन पर गिर गया।


बड़कागांव के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पवन कुमार ने बताया कि ट्रक में फंसे श्रमिकों की पहचान सुनील यादव (30) और राजू पासवान (50) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया, “दोनों श्रमिकों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। एक अन्य व्यक्ति को दुर्घटनास्थल से निकाल लिया गया और उसे यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

Diarch GO


एसडीपीओ ने बताया कि फंसे श्रमिकों को कोयला श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन, अंधेरा और कोहरे के कारण शनिवार रात नहीं निकाला जा सका। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद खदान में काम करने वाले मजदूरों ने कोयला खनन का काम रोक दिया।