LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

खरसांवा जिला ओलंपिक संघ का चुनाव संपन्न, मनमोहन सिंह चुने गए अध्यक्ष, खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का दिया भरोसा

खरसांवा जिला ओलंपिक संघ का चुनाव संपन्न, मनमोहन सिंह चुने गए

Saraikela - खरसावां जिला ओलंपिक संघ का रविवार को एजीएम सह चुनाव संपन्न हुआ. इसमें मनमोहन सिंह को अध्यक्ष के रूप में चुना गया. अपने चयन के बाद मनमोहन सिंह ने बताया कि जिले के खेल प्रतिभाओं को आगे लाना उनकी प्राथमिकता रहेगी. इसमें वे अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे. पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई.

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में वरीय उपाध्यक्ष के रूप में राजेश साहू, मोहम्मद दिलदार अंसारी, सुमंत महांती एवं रवी शेखर सिंह. उपाध्यक्ष के रूप में सुनील कुमार सिंह, आरके वर्मा, लक्ष्मण महतो, सोचन कुमार राणा, राज बागची और अनीता बेहरा. सचिव सिकंदर महतो. सह सचिव गणेश चंद्र महतो, नरेंद्र महतो, अरविंद कुमार शर्मा, बेबी महतो, दिलीप गुप्ता, अमितेश अमर, अमित आर. मोदक और भीष्मदेव सिंह. कोषाध्यक्ष बिष्णु नारायण सिंह. एक्जीक्यूटिव मेंबर कर्मु मंडल, चंदन कुमार, सुजीत रजक, बलराम टांटी, विष्णु उरांव, शोभा महतो, स्वप्न कुमार, राजेश कुमार, लक्ष्मण सरदार, गणेश चौबे एवं पिनाकी रंजन. जबकि प्लानिंग कमेटी का चेयरमैन अखिलेश्वर प्रसाद को चुना गया. 

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पदाधिकारियों और सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई. नवनिर्वाचित समिति ने जिले में खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया. ऑब्जर्वर के रूप में झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष सिभेंदु दुबे और झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के को- ऑर्डिनेटर निशिकांत पाठक उपस्थित थे. कमेटी की आधिकारिक घोषणा लाल सिंह देवद्वारा की गई.