LATEST NEWS

  • Patna High Court
  • Patna High Court: पटना हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, ‘आसमान गिर जाए, न्याय होना चाहिए’, वकील के खिलाफ FIR

  • Bihar Crime:  महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
  • Bihar Crime: महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक में प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, वंशीधर ब्रजवासी इतने वोटों से आगे

  • Five Bhumihar Candidates Win in Bihar MLC Election
  • बिहार MLC चुनाव में भूमिहार प्रत्याशियों का जलवा ! यादव-ब्राह्मण को झटका, एनडीए को 4 सीटें

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

हैरान करने वाला हादसा ! कार पर गिरा चट्टान, हवा में उछलकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, 6 की मौत

जब कार खाई में गिरी, उस समय परिवार के लोग अपने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर थे। खाई में गिरने से उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

Car Accident
Car Accident - फोटो : news4nation

Car Accident : एक दर्दनाक हादसे में चार के करीब 500 मीटर गहरे खाई में गिरने से 6 लोगों के मौत हो गई। यह हादसा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुआ। यहां एक कार के 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

यह दुर्घटना चंबा जिले के तीसा उपमंडल में चनवास के पास उस समय हुई जब एक सरकारी स्कूल का शिक्षक अपने परिवार के साथ बनीखेत से अपने घर लौट रहा था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ऊपर से गिरी एक चट्टान कार से टकराई जिसके बाद गाड़ी खाई में गिर गई। जब कार खाई में गिरी, उस समय परिवार के लोग अपने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर थे। चीख-पुकार सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को तुरंत सूचित कर बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में शिक्षक राजेश, उसकी पत्नी हंसो (36), उसके बेटा दीपक (15), बेटी आरती (17), रिश्तेदार हेमराज और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। इस व्यक्ति को परिवार ने अपनी कार में ‘लिफ्ट’ दी थी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई और शवों को निकालने में करीब छह घंटे लगे। उसने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

सीएम ने दी संवेदनाएं

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि यह हादसा बेहद दुःखद और पीड़ादायक है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

NSIT
Nsmch

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने फेसबुक पर लिखा, “चंबा जिले के तीसा के चनवास में हुई कार दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। पीड़ित परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।"