LATEST NEWS

  • पटना सिटी राइडर गुलशन हत्याकांड का खुलासा: थार गाड़ी जलाने के विवाद में हुई थी हत्या, तीन नामजद समेत 4 गिरफ्तार
  • पटना सिटी राइडर गुलशन हत्याकांड का खुलासा: थार गाड़ी जलाने के विवाद में हुई थी हत्या, तीन नामजद

  • Bihar News : छपरा में एक माँ ने तीन साल में खोया दो बेटा, बाढ़ की चिंता में परदेस से लौटे 18 वर्षीय विक्की की सड़क हादसे में हुई मौत
  • Bihar News : छपरा में एक माँ ने तीन साल में खोया दो बेटा, बाढ़ की चिंता में

  • नकली दवा मामले में कोर्ट से बरी होने के बाद भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर तीखा हमला: "क्या अब सभी माफी मांगेंगे?"
  • नकली दवा मामले में कोर्ट से बरी होने के बाद भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर तीखा

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 'हर घर नल का जल' योजना में मनमानी पर जताई नाराजगी, ठेकेदार का रद्द अनुबंध बहाल करने और ब्याज सहित बकाया चुकाने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 'हर घर नल का जल' योजना में मनमानी पर जताई नाराजगी, ठेकेदार

  • PMCH Expansion
  • पीएमसीएच में अब एक साथ 2500 बेड पर मरीजों का जहोगा आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ इलाज, सीएम

कुल्लू के बंजार में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों की ट्रैवलर; जलोड़ी जोत से लौटते वक्त हुआ हादसा

हिमाचल के कुल्लू जिले में NH-305 पर सोझा के पास 15 पर्यटकों वाली ट्रैवलर खाई में गिरी। जलोड़ी जोत से लौटते समय खराब मौसम और फिसलन के कारण हुआ हादसा। 6 घायल अस्पताल में भर्ती।

कुल्लू के बंजार में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों क

Kullu accident - : : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बंजार उपमंडल के अंतर्गत औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर सोझा के समीप पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस वाहन में करीब 15 पर्यटक सवार थे, जो जलोड़ी जोत का भ्रमण कर वापस लौट रहे थे। 

खराब मौसम और फिसलन बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पर्यटक जलोड़ी जोत की वादियों का आनंद लेकर लौट रहे थे, तभी अचानक मौसम खराब हो गया। ऊँचाई वाले क्षेत्र में खराब मौसम के कारण सड़क पर काफी फिसलन थी। बताया जा रहा है कि खस्ताहाल सड़क और फिसलन की वजह से चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैवलर सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

Diarch GO

राहत और बचाव कार्य जारी, 6 घायल अस्पताल पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही बंजार पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों के सहयोग से अब तक 6 घायलों को खाई से निकालकर बंजार अस्पताल पहुंचाया गया है। अंधेरा और पहाड़ी रास्ता होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन टीमें देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रहीं।

विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर रवाना

घटना की गंभीरता को देखते हुए बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च केंद्रों (हायर सेंटर) के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है।



NSIT
Nsmch