LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के 75 वर्षीय बड़े भाई 25 साल की युवती से रेप के आरोप में गिरफ्तार

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर 25 साल की युवती ने रेप के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने आरोपी को मेडिकल करवाने के बाद गिरफ्तार कर लिया है. एसपी ने मामले की पुष्टि की है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के 75 वर्षीय बड़े भाई 25 साल की युवती स
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के 75 वर्षीय बड़े भाई 25 साल की युवती से रेप के आरोप में गिरफ्तार- फोटो : NEWS 4 NATION AI

N4N डेस्क:एक बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सगे बड़े भाई  75 वर्षीय राम कुमार को रेप के आरोप में सोलन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक 25 वर्षीय युवती की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। सोलन एसपी गौरव सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 

वैद्य के पास इलाज कराने आई थी पीड़िता

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता काफी समय से बीमार चल रही थी और वैदिक इलाज कराने के लिए 7 अक्टूबर 2025 को सोलन में पुराना बस अड्डा के पास स्थित एक वैद्य के पास आई थी।

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, युवती जब वैद्य के पास बैठी थी, तभी राम कुमार बिंदल (जो वहाँ मौजूद थे) ने उससे बात की और उसे जांच के लिए बैठा लिया। विदित हो की गिरफ्तार राम कुमार बिंदल हिमाचल  बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के भाई है। 

जाँच के बहाने दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बात करने के बाद आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर नसें दबाईं और फिर यौन समस्याओं के बारे में पूछने लगा। पीड़िता ने अपनी बीमारी के बारे में बताया, जिसके बाद आरोपी ने उसे 100% ठीक करने का आश्वासन दिया।

NSIT
Nsmch

आरोप है कि जाँच के बहाने आरोपी ने पीड़िता के साथ गलत काम किया, जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसने धक्का देकर उसे बाहर निकाल दिया। इस संबंध में पीड़िता ने महिला पुलिस थाना सोलन में मामला दर्ज कराया।

पुलिस और कोर्ट की कार्रवाई

पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तत्काल कार्रवाई शुरू करते हुए पीड़िता ने कोर्ट में भी बयान दर्ज करवाया है। साथ ही पुलिस ने SFSL जुन्गा की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया और साक्ष्य (सबूत) इकट्ठा किए। मिले साक्ष्यों के आधार पर सोलन पुलिस ने शुक्रवार (10 अक्टूबर) को आरोपी राम कुमार बिंदल को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस इस गंभीर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।