LATEST NEWS

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा
  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा

  • Tejashwi Yadav Attacks Anant Singh
  • अनंत सिंह को 'अपराधी' बताकर तेजस्वी यादव ने राजद में शामिल करने पर किया बड़ा ऐलान

Road Accident : सुबह सुबह सड़क हादसे में 5 की मौत, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार थार, मचा कोहराम

Road Accident : सड़क हादसे में 5 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार सुबह सुबह तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 5 की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है..

सड़क हादसा
सड़क हादसे में 5 की मौत- फोटो : social media

Road Accident : सड़क हादसे के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सड़क दुर्घटना में कई लोग अपनी जान गंवा दे रहे हैं। ताजा मामला हरियाणा का है। जहां सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बताया जा रहा सभी मृतक यूपी के रहने वाले हैं। 

सड़क हादसे में 5 की मौत

पूरा मामला हरियाणा के गुरुग्राम का है। जहां नेशनल हाईवे के एग्जिट 9 पर सुबह करीब 4:30 बजे एक तेज रफ्तार थार कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें सवार छह युवकों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

यूपी के रहने वाले थे सभी मृतक 

जानकारी अनुसार सभी युवक उत्तर प्रदेश से गुरुग्राम किसी काम से आए थे। हाईवे से राजीव चौक की ओर जाते समय गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पांच युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

परिजनों में मचा कोहराम 

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

NSIT
Nsmch