LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही अनंत सिंह का बड़ा आरोप, नीरज कुमार ने कराई दुलारचंद यादव

  • Bihar Teacher Crime:  गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के हत्थे चढ़ा, तत्काल सस्पेंड
  • Bihar Teacher Crime: गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के

  • Former Rajya Sabha MP RK Sinha
  • आरके सिन्हा का निधन, भाजपा पूर्व राज्यसभा सांसद ने SIS security से हजारों बिहारियों को दिया रोजगार

  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव
  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव

  • IRCTC Money Laundering Case
  • लालू यादव से जुड़े आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी राबड़ी

साध्वियों के बलात्कार और पत्रकार हत्या के दोषी राम-रहीम पर मेहरबान भाजपा सरकार! बर्थडे मनाने 40 दिनों का मिला पैरोल, 14वीं बार आएगा जेल से बाहर

दो शिष्याओं से बलात्कार और पत्रकार की हत्या मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर हरियाणा की भाजपा सरकार पूरी तरह मेहरबान दिखती है. इस बार राम रहीम को 40 दिनों का पैरोल मिला है.

Ram Rahim
Ram Rahim- फोटो : news4nation

Gurmeet Ram Rahim: हरियाणा सरकार ने मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा (DSS) सिरसा के प्रमुख, बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों के पैरोल पर रिहा कर दिया। वह 14 सितंबर को जेल की बैरक में वापस लौट आएगा। इस बार उसे जन्मदिन मनाने के लिए पैरोल मिला है। इसके साथ ही, 1 जनवरी से 14 सितंबर तक पिछले चार महीनों में वह 91 दिन जेल से बाहर रह चुका होगा। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सिंह (57) मंगलवार से 40 दिन की अवधि के दौरान सिरसा स्थित अपने डेरा मे रहेगा। इससे पहले सिंह अप्रैल में 21 दिन की ‘फरलो’ मिलने के बाद हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल से बाहर आया था।

दो शिष्याओं से बलात्का मामले में दोषी 

जनवरी में, सिंह को पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले 30 दिन की पैरोल दी गई थी। उसे पिछले साल पांच अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले एक अक्टूबर को भी 20 दिन की पैरोल दी गई थी। सिंह को 2017 में अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार करने के मामले में दोषी ठहराया गया था। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने 2002 में डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में डेरा प्रमुख तथा चार अन्य आरोपियों को ‘‘ढुलमुल’’ जांच का हवाला देते हुए पिछले वर्ष मई में बरी कर दिया था।

आजीवन कारावास की सजा

इससे पहले, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने करीब 20 साल पुराने हत्याकांड में सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उसे सह-आरोपियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रचने का दोषी पाया गया था। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की अच्छी खासी तादाद है। हरियाणा में सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार समेत कई जिलों में डेरा के बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। इसका मुख्यालय भी सिरसा में है।

14 बार जेल से आया बाहर 

साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम  2017 से सुनारिया जेल में बंद है. अब तक बीते आठ साल में 2017 से 2025 तक, बाबा को 14वीं बार पैरोल और फरलो मिली है.

NSIT
Nsmch