LATEST NEWS

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा
  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा

  • Tejashwi Yadav Attacks Anant Singh
  • अनंत सिंह को 'अपराधी' बताकर तेजस्वी यादव ने राजद में शामिल करने पर किया बड़ा ऐलान

Firing at Elvish house: फायरिंग के समय घर पर मौजूद थे एल्विश? यूट्यूबर के पिता का बड़ा बयान आया सामने, 25 से 30 राउंड चली गोली

Firing at Elvish house: एल्विश यादव के आवास पर 3 बाइस सवार बदमाशों ने 25 से 30 राउंड फायरिंग की है। एल्विश घटना के समय घर पर मौजूद थे या नहीं इसको लेकर उनके पिता ने बड़ा बयान दिया है..आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा..?

Elvish yadav
एल्विश यादव के घर पर फायरिंग - फोटो : social media

Firing at Elvish house:  चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर सुबह सुबह फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि 25 से 30 राउंड फायरिंग की गई है। मिली जानकारी अनुसार एल्विश यादव के हरियाणा के गुरुग्राम में स्थिति आवास पर गोलीबारी की गई है। सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच एल्विश के घर पर कई राउंड फायरिंग की गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना के लेकर अब एल्विश यादव के पिता का बयान सामने आया है। 

एल्विश के पिता का बयान 

एल्विश यादव के पिता ने बताया कि उनके गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास पर दर्जनों राउंड फायरिंग की गई है। एल्विश यादव के पिता ने बताया कि घटना के वक्त वो लोग घर सो रहे थे हालांकि एल्विश घर में मौजूद नहीं है। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने करीब 25 से 30 राउंड फायरिंग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम पहुंच गई है। पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी। 

NSIT
Nsmch

एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

बता दें कि, घटना के समय एल्विश यादव की माँ सुषमा यादव और उनके पिता घर में मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि बाइक सवार 3 बदमाशों ने एल्विश के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। एल्विश के घर पर ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चली है। बदमाशों ने घर के बाहर खड़े होकर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। एल्विश के घर पर गोलियों के निशान दिख रहे हैं। 

बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां 

बताया जा रहा है कि बाइक सवार 3 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर गुरुग्राम पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे। पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं एल्विश के माता-पिता घर में मौजूद थे जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। फिलहाल ना ही हमलावरों की पहचान हुई है और ना ही किस कारण गोलीबारी की गई है। इसका पता चल पाया है। वहीं सुबह सुबह एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। मालूम हो कि एल्विश यादव बिग बॉस और लाफटर सेफ के विजेता रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैंस लिस्ट लंबी है।