LATEST NEWS

  • Bihar floods
  • Bihar floods: बिहार में बाढ़ से 10,671 करोड़ रुपये का नुकसान, 26 लोगों की मौत; 11 जिलों में

  • Saharsa Jewellery Theft
  • जेवर साफ करने के बहाने लाखों के गहने लेकर फरार हुई महिला, सहरसा में महिला ठग ने लगाया

  • Motihari Ice Cream Incident
  • मोतिहारी में आइसक्रीम खाते ही बच्चों के मुंह में जलन, होंठ से निकलने लगा खून, कई छात्र बीमार

  • CJP Protest
  • CJP Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, AAP और लेफ्ट का समर्थन;

  • Ayushman Bharat Scam in Bihar
  • सावधान, बिहार में पकड़ाया आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़ा ! पटना के 4 अस्तपाल पर कार्रवाई, 120 हॉस्पिटल को जारी

Bihar Vidhansabha chunav 2025 - सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में करेंगे जीत हासिल, भाजपा के मुख्यमंत्री के बयान से गरमाई बिहार की सियासत

Bihar Vidhansabha chunav 2025 - बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सीएम ने विवादित बयान दिया है। जिससे एनडीए में सियासत गरमाने की संभावना बढ़ गई है। भाजपा सीएम ने कहा है कि बिहार चुनाव सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

Bihar Vidhansabha chunav 2025 - सम्राट चौधरी के नेतृत्व में
सीएम नायब सैनी ने बिहार चुनाव पर दिया बड़ा बयान- फोटो : DHIRAJ KUMAR

Gurugram - बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का नेतृत्व कौन करेगा। नीतीश कुमार या सम्राट चौधरी। एक तरफ भाजपा नेतृत्व लगातार यह कहता आ रहा है कि बिहार में होनेवाले चुनाव का नेतृत्व नीतीश कुमार ही करेंगे और वह ही मुख्यमंत्री भी होंगे। खुद नरेंद्र मोदी और अमित शाह इस पर अपनी मुहर लगा चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ अब पार्टी की तरफ से सम्राट चौधरी का नाम भी आगे कर दिया गया है। भाजपा के  मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में यह बयान दे दिया कि बिहार चुनाव का एनडीए का नेतृत्व सम्राट चौधरी करेंगे और उनके नेतृत्व में जीत भी हासिल करेंगे। अब इस बयान को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

नायब सिंह सैनी ने दिया बयान

दरअसल, नई दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आज महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती के मौके पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज कार्यक्रम का आयोजि किया गया था। इस कार्यक्रम में कई सम्राट चौधरी के साथ हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी पहुंचे थे। इसके अलावा मंच पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा  और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री श्री छगन भुजबल जी समेत अनेक वरिष्ठ नेतागण की भी मौजूद थे। 

Diarch GO

जहां सीएम सैनी ने अपने संबोधन में बिहार में होनेवाले चुनाव का जिक्र करते हुए सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़ने की  बात कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बाद विजय का झंडा बिहार में भी फहराया और सम्राट चौधरी ने नेतृत्व में फहराया जाएगा। 

Report - Dhiraj singh