LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

केरल में तीन विधानसभा सीटों पर लालू-तेजस्वी को प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती, दोपहर 3 बजे राजद उम्मीदवारों की सीट पर बना रिकॉर्ड

कलबेट्टा सीट से राजद के पी.के. अनिल कुमार मैदान में हैं, वहीं कूथुपरंबा में पी.के. प्रवीण और वडकारा सीट पर राजद के प्रत्याशी M.K. Bhaskaran मैदान में हैं.

RJD in Kerala
RJD in Kerala- फोटो : news4nation

Kerala : केरल विधानसभा चुनाव में इस बार एक नया सियासी प्रयोग देखने को मिल रहा है। बिहार में सत्ता पाने में नाकाम रहने के बाद लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने केरल में अपने विस्तार को लेकर बड़ी पहल की है। राजद ने लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के साथ गठबंधन कर केरल में तीन सीटों कलबेट्टा, कूथुपरंबा और वडकारा पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इन सीटों पर मुकाबला रोचक बना हुआ है। वहीं गुरुवार को हो रहे मतदान के दौरान भी इन तीनों सीटों पर रिकॉर्ड स्तर पर वोटिंग हुई है।

कलबेट्टा सीट से राजद के पी.के. अनिल कुमार मैदान में हैं, जहां उनका सीधा मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (यूडीएफ) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों से है। यहां मतदान सुबह 9 बजे तक 16.38% रहा, जो 11 बजे 33.54% और 1 बजे 49.64% होते हुए 3 बजे तक 62.23% पहुंच गया। 

वहीं कूथुपरंबा में पी.के. प्रवीण राजद के उम्मीदवार हैं। यहां भी एलडीएफ, यूडीएफ और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इस सीट पर 9 बजे तक 15.68%, 11 बजे 32.28%, 1 बजे 48.4% और 3 बजे तक 61.75% मतदान दर्ज किया गया। वडकारा सीट पर राजद के प्रत्याशी M.K. Bhaskaran को कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों से कड़ी चुनौती मिल रही है। यहां 9 बजे 15.46%, 11 बजे 32.51%, 1 बजे 49.82% और 3 बजे तक 63.89% मतदान हुआ।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पार्टी का केरल में यह पहला बड़ा चुनावी प्रयोग माना जा रहा है। वहीं बिहार के नेता तेजस्वी यादव ने यहां प्रचार कर एलडीएफ के समर्थन में वोट करने की अपील की थी। राज्य की कुल 140 सीटों पर चुनाव हो रहा है। फिलहाल सत्ता में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार है, जिसका नेतृत्व पिनाराई विजयन कर रहे हैं। इस बार मुकाबला एलडीएफ और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के बीच सीधा माना जा रहा है, जबकि भाजपा भी अपनी उपस्थिति मजबूत करने की कोशिश में है।

NSIT
Nsmch

कुल मिलाकर, केरल चुनाव में इस बार नए राजनीतिक समीकरण, बाहरी दलों की एंट्री और बढ़ता मतदान प्रतिशत इसे और दिलचस्प बना रहा है। अब नजरें नतीजों पर टिकी हैं, जो 2 मई को घोषित होंगे। दोपहर 3 बजे तक केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 62.71 फीसदी मतदान हो चुका है।