LATEST NEWS

  • Bihar Daroga Recruitment
  • दरोगा भर्ती अभ्यर्थियों का पटना में बवाल ! बैरिकेडिंग तोड़ा, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

  • Patna High Court
  • Patna High Court: पटना हाईकोर्ट सख्त, IGIC में खाली डॉक्टरों के पदों पर मांगी रिपोर्ट

  • Worms Found in Anganwadi Meal
  • Bihar School News: आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के भोजन में मिले कीड़े, अभिभावकों ने किया जमकर हंगामा

  • Bihar Crime:किशोरी की मौत से सनसनी, छात्र पर लगा ये गंभीर आरोप
  • Bihar Crime:किशोरी की मौत से सनसनी, छात्र पर लगा ये गंभीर आरोप

  • Bihar Crime
  • Bihar Crime: सुबह-सवेरे शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान

Bihar News: फिर बिगड़ी जीतन राम मांझी की तबीयत, डेंगू के बाद दिल्ली AIIMS में भर्ती, ICU में भर्ती

Bihar News: हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (सेकुलर) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है।

Jitan Ram Manjhi
बिगड़ी जीतन राम मांझी की तबीयत- फोटो : social Media

Bihar News: हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (सेकुलर) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। डेंगू की पुष्टि के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में लाया गया, जहां स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए रात करीब नौ बजे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।

जानकारी के मुताबिक मांझी पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे थे। 31 अगस्त को पटना में अचानक तेज बुखार आने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उस समय उनके समर्थकों की ओर से इसे रूटीन चेकअप बताया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के बाद हालत में सुधार हुआ और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

लेकिन पटना से डिस्चार्ज होने के बाद एक बार फिर उनकी तबीयत खराब हो गई। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें दिल्ली लाया गया। यहां कराई गई चिकित्सकीय जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें एम्स में भर्ती कराने की सलाह दी।

बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब 5 बजे मांझी को दिल्ली एम्स की इमरजेंसी में लाया गया। कुछ घंटे चिकित्सकीय निगरानी में रखने के बाद रात करीब 9 बजे उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

NSIT
Nsmch

हालांकि समाचार लिखे जाने तक एम्स प्रशासन की ओर से केंद्रीय मंत्री की सेहत को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया था। ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर सामने आ रही अन्य जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। जीतन राम मांझी के दोबारा अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और राजनीतिक सहयोगियों में चिंता का माहौल है। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

रिपोर्ट- धीरज कुमार सिंह