LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

असम में हिमंता राज 2.0 शुरू, PM मोदी की मौजूदगी में ली शपथ, इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

Himanta Biswa Sarma
Himanta Biswa Sarma - फोटो : news4nation

Himanta Biswa Sarma : असम में भाजपा ने एक बार फिर सत्ता में दमदार वापसी करते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बना ली है। मंगलवार को गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में हिमंता बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, रक्षा मंत्री Rajnath Singh समेत कई केंद्रीय मंत्री और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। हिमंता बिस्वा सरमा का परिवार भी इस मौके पर समारोह में शामिल हुआ।


मुख्यमंत्री के साथ चार विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें भाजपा के Rameswar Teli और Ajanta Neog शामिल हैं। वहीं सहयोगी दलों की ओर से AGP नेता Atul Bora और BPF के Chandan Brahma ने मंत्री पद की शपथ ली। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 सदस्यीय विधानसभा में 82 सीटों पर जीत दर्ज की, जो 2021 के मुकाबले 22 सीट अधिक है। पार्टी का वोट शेयर भी बढ़कर 37.81 प्रतिशत पहुंच गया। वहीं कांग्रेस को बड़ा झटका लगा और उसकी सीटें 29 से घटकर 19 रह गईं।

Diarch GO


AIUDF का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। पार्टी को 2021 में मिली 16 सीटों के मुकाबले इस बार सिर्फ 2 सीटें मिलीं, यानी उसे 14 सीटों का नुकसान हुआ। पार्टी का वोट प्रतिशत भी 9.4 फीसदी से घटकर 5.46 फीसदी पर आ गया। वहीं NDA की सहयोगी पार्टी AGP ने 10 सीटें जीतकर अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी। चुनाव परिणामों ने साफ संकेत दिया कि राज्य में हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व पर जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है।