LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

NEET पेपर लीक पर संसद में सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका समेत काले कपड़ों में उतरा विपक्ष,सरकार बोली-चर्चा को तैयार

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले को लेकर संसद के मानसून सत्र में बुधवार को सियासी घमासान तेज हो गया। ...

Congress Protests NEET Leak In Parliament rahul Leaders Wear
राहुल-प्रियंका समेत काले कपड़ों में उतरा विपक्ष- फोटो : reporter

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले को लेकर संसद के मानसून सत्र में बुधवार को सियासी घमासान तेज हो गया। छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई नेता काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे और पेपर लीक मामले पर तत्काल चर्चा की मांग उठाई।

कांग्रेस ने काले कपड़ों के जरिए सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। खास बात यह रही कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जो आमतौर पर सफेद टी-शर्ट में नजर आते हैं, इस बार काले कपड़ों में संसद पहुंचे। विपक्ष का कहना है कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में गड़बड़ी लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगें जायज हैं और वे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को शिक्षा व्यवस्था की चिंताओं को गंभीरता से लेना चाहिए। प्रियंका ने शिक्षा बजट और बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफी को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए।वहीं, सरकार की ओर से संकेत दिया गया कि वह NEET पेपर लीक मामले पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है। इसके बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार को छात्रों के भविष्य के साथ राजनीति नहीं करनी चाहिए और इस मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा भी काे कपड़े में सदन पहुंचे।

संसद परिसर में विपक्षी दलों की रणनीति को लेकर भी बैठक हुई। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संसद की कार्यवाही और प्रमुख राजनीतिक मुद्दों पर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि NEET विवाद के बाद शिक्षा मंत्री को अपनी जिम्मेदारी पर विचार करना चाहिए। वेणुगोपाल ने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

उधर, भाजपा ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार किया है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह छात्रों के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। भाजपा का कहना है कि सरकार मामले की जांच और समाधान के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष इसे राजनीतिक हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है। NEET पेपर लीक का मुद्दा अब सिर्फ परीक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह संसद के अंदर सरकार और विपक्ष के बीच बड़े राजनीतिक टकराव का केंद्र बन चुका है। छात्रों के भविष्य, परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी तय करने को लेकर आने वाले दिनों में संसद की बहस काफी अहम मानी जा रही है।

रिपोर्ट- धीरज कुमार सिंह