LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

PM मोदी की राह चला छत्तीसगढ़ का यह चायवाला, दिग्गज नेताओं को पछाड़कर बन गया मेयर

छत्तीसगढ में नगर निकाय चुनाव में पीएम मोदी की राह पर चलते हुए एक चायवाला नगर निगम का मेयर चुना गया है। नगर की जनता ने भारी मतों से उन्हें महापौर की जिम्मेदारी सौंपी है। जीत पर विधायक ने इसे ऐतिहासिक पल बताया है।

PM मोदी की राह चला छत्तीसगढ़ का यह चायवाला, दिग्गज नेताओं को
चायवाला बना मेयर- फोटो : NEWS4NATION

N4N DESK - केंद्र में एक चायवाला को देश की कमान सौंपी गई है। वहीं अब एक और चायवाला राजनीति में नई कामयाबी पर पहुंचते हुए नगर निगम का मेयर बनने में कामयाब हुआ है। जनता ने भारी मतों से चायवाले को नगर का नया महापौर चुना है। 

दरअसल, छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव के परिणाम आ गए है। जिसमें रायगढ़ नगर निगम से भाजपा ने महापौर के लिए एक चायवाले जीववर्धन चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया था। प्रदेश में भाजपा की सरकार होने का फायदा और स्थानीय भाजपा विधायक का पूरा सपोर्ट मिलने से जीववर्धन चौहान की जीतने की संभावना अधिक थी। आज चुनाव परिणाम आया तो साफ नजर आया। मौजूदा मेयर व कांग्रेस प्रत्याशी जानकी काटजू को जीववर्धन चौहान ने भारी मतों से हरा दिया। 

Diarch GO

34 हजार वोटों से हराया 

जीववर्धन चौहान ने कांग्रेस की जानकी काटजू को 34 हजार वोटों से हराया है। वहीं 33 वार्डों में बीजेपी को जीत मिली है। 12 वार्डों में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। वहीं एक वार्ड में बसपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। 2 सीट निर्दलीय को मिली है। उनकी जीत पर रायगढ़ विधायक व प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह भाजपा की जीत, जीववर्धन की जीत ऐतिहासिक है। भाजपा को कई जगह जीत मिली है।

NSIT
Nsmch

ठेले पर पिता के साथ बेचते थे चाय

भाजपा ने चाय बेचने वाले जीववर्धन चौहान को जनवरी में मेयर पद के लिए अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया था। चौहान 1996 से भाजपा के सदस्य हैं और तीन दशकों से जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। 6 जनवरी 1979 को जन्मे चौहान, स्वर्गीय किशोरी लाल चौहान के बेटे हैं। उन्होंने अपना करियर माल धक्का के पास एक ठेले पर चाय और पान बेचकर शुरू किया था। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे हैं, जहां उन्होंने समाज सेवा के मूल्यों को आत्मसात किया

कई पदों पर रह चुके हैं चौहान

चौहान ने एएनआई से कहा, 'जब मुझे यह जानकारी मिली कि एक चाय बेचने वाले को रायगढ़ मेयर पद का उम्मीदवार बनाया गया है, तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। मैं लंबे समय से संघ से जुड़ा हुआ हूं। मैं अपनी खुशी को रोक नहीं पा रहा हूं। मैं संघ, भाजपा और विधायक ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ जैसे गरीब व्यक्ति को यह मौका दिया है।' 

2005 में बनाया गया नगर मंत्री

चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में भाजपा में शामिल हुए थे। पिछले कुछ सालों में वे विभिन्न अहम पदों पर रहे, लेकिन उन्होंने कभी भी 'चायवाले' का अपना पेशा नहीं छोड़ा। भाजपा में शामिल होने के बाद चौहान 1998 में वार्ड अध्यक्ष बने और 2004 में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नगर कार्यकारिणी में शामिल हुए। 

2005 में उन्हें नगर मंत्री बनाया गया, इसके बाद भाजयुमो नगर इकाई के उपाध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति हुई। 2008 में वे भाजयुमो के नगर महामंत्री बने और 2011 में उन्हें नगर अध्यक्ष बनाया गया। जूट मिल क्षेत्र में भाजपा की जड़ें मजबूत करने वाले चौहान ने 2019 से 2024 तक लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनाव में शक्ति केंद्र कॉर्डिनेटर के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई।