LATEST NEWS

  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई बढ़ोतरी
  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं करने की अपील, वीडियो बनाकर लगाई गुहार
  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं

  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Road Accident : रफ्तार का कहर, ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, मचा कोहराम

Road Accident : सड़क हादसे में एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गई है। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद राहत बचाव कार्य जारी है...

सड़क हादसा
सड़क हादसे में एक ही परिवार के 13 लोग मरे- फोटो : social media

Road Accident :  सड़क हादसे के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। लेकिन इस बार सड़क दुर्घटना के दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के 13 लोगों की जान चली गई है। जिसमें 9 महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। वहीं इस घटना में 12 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। जानकारी अनुसार जब एक छोटे ट्रक और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसमें 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 

एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत 

पूरा मामला छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर का है। रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि सारागांव के पास  एक ट्रक और ट्रेलर में भीषण टक्कर हो गई। घटना की जानकारी रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने की है। पुलिस के अनुसार, मृतक और घायल सभी लोग चटौद गांव के निवासी थे। जो बाना बनारसी गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम (छठी) में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह दुर्घटना घटी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य को गंभीर चोटें आईं।

रायपुर एसपी का बयान 

रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि, "चटौद गांव के कुछ लोग बाना बनारसी गांव में छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद लौटते समय रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर ट्रक और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

घायलों का इलाज जारी 

इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया। घायलों के बेहतर इलाज के लिए अस्पतालों को अलर्ट किया गया है और मृतकों के शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है सभी मृतक एक ही परिवार के हैं लेकिन फिलहाल उनकी पहचान नहीं हुई है।

NSIT
Nsmch