LATEST NEWS

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

Naxalites Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 20 नक्सली ढेर, दो जवान घायल

Naxalites Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। इस मुठभेड़ में 20 नक्सली ढेर हो गए हैं। वहीं दो जवानों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है।

नक्सली ढेर
मुठभेड़ में 20 नक्सली ढेर - फोटो : social media

Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार इस मुठभेड़ में 20 नक्सली ढेर हो गए हैं। वहीं दो जवान भी घायल हुए हैं। दरअसल, पूरा मामला छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का है। जहां शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोगुंडा की पहाड़ी पर उपमपल्ली इलाके में भीषण मुठभेड़ हुई।  इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 20 नक्सलियों को मार गिराने की खबर सामने आ रही है।  वहीं दो जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं। घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मुठभेड़ के दौरान चला सर्च ऑपरेशन

सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ की शुरुआत शनिवार सुबह हुई। जब जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। सुरक्षाबलों को इलाके में 30 से 40 सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।

Diarch GO

इलाके में घुस रही है सघन तलाशी

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। अब तक 20 नक्सलियों के शव बरामद हो गए हैं। मुठभेड़ स्थल पर से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। मालूम हो कि, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। अर्धसैनिक और पुलिस बलों द्वारा नियुक्त सर्च ऑपरेशन में नक्सली खात्मे की संख्या बढ़ती जा रही है। हाल में हुए मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है

बीजापुर में भी 30 नक्सली मरे थे

बता दें कि, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान को जारी रखा हुआ है। इससे पहले 20 मार्च को बीजापुर जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया था। यह मुठभेड़ बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर हुई थी, जहां करीब 45 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया था। इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए थे। हालांकि, बीजापुर DRG का एक जवान शहीद हो गया था।

NSIT
Nsmch