LATEST NEWS

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

Encounter In Chhattisgarh: नक्सलियों और जवानों के बीच अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़, 10 हजार जवानों ने हजारों नक्सलियों को घेरा, अब तक इतने ढेर, दोनों तरफ से फायरिंग जारी...

Encounter In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि करीब 10 हजार जवानों ने 1 हजार नक्सलियों को घेर लिया है...पढ़िए आगे....

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में अब तक की बड़ी मुठभेड़- फोटो : social media

 Encounter In Chhattisgarh: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट है। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद से ही देश भर में आकंकियों और नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। करीब 10,000 सुरक्षाबलों ने लगभग 1,000 नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो चुकी है, जो अधिकारियों के अनुसार कई दिनों तक चल सकती है।

आधा दर्जन नक्सली ढेर

अब तक की जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में आधे दर्जन से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं। अधिकारियों का मानना है कि ऑपरेशन के पूरा होने तक यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से लगे तेलंगाना सीमा क्षेत्र में हो रही है। जहां नक्सली गतिविधियों की सूचना मिलने पर संयुक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था।

Diarch GO

बस्तर क्षेत्र में शुरु हुई मुठभेड़

यह ऑपरेशन बस्तर क्षेत्र में शुरू की गई सबसे बड़ी नक्सल विरोधी कार्रवाई में से एक माना जा रहा है। इसमें जिला रिजर्व गार्ड (DRG), बस्तर फाइटर्स, स्पेशल टास्क फोर्स (STF), राज्य पुलिस, सीआरपीएफ और उसकी कोबरा यूनिट सहित विभिन्न एजेंसियों के करीब 10 हजार जवान शामिल हैं। तेलंगाना पुलिस भी इस अभियान में सहायक भूमिका निभा रही है।

मुठभेड़ जारी

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई माओवादियों के सबसे मजबूत संगठन 'बटालियन नंबर एक' के वरिष्ठ कैडरों और तेलंगाना राज्य समिति के शीर्ष सदस्यों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद शुरू की गई थी। जिस क्षेत्र में यह मुठभेड़ हो रही है। वह घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है और माओवादियों का प्रमुख गढ़ माना जाता है।

NSIT
Nsmch