LATEST NEWS

  • Anant Singh Attacks Vijay Sinha
  • मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का मंत्री विजय सिन्हा पर तीखा हमला, बोले- ‘चोर हैं, जनता परेशान

  • Buxar SI Arrested
  • Bihar Police: 50 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ दबोचा, खाकी में मचा हड़कंप

  • Patna on Alert
  • Patna Protest: पटना में चुनाव आयोग कार्यालय के घेरने निकले CPM के लोग, पुलिस अलर्ट, बैरिकेडिंग के साथ

  • IGIMS Patna ragging case
  • IGIMS पटना में रैगिंग के आरोप में 3 MBBS छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, हॉस्टल खाली करने का आदेश,

  • Nalanda Cop Death
  • Bihar Crime:सिपाही की मौत का बड़ा खुलासा, तस्करों की फायरिंग से नहीं ऐसे हुआ था मर्डर ,महिला दारोगा

Bihar Politics: प्रेशर पॉलिटिक्स ने दिखाया रंग, नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेंगे 2025 का चुनाव- शहनवाज हुसैन

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एनडीए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में उतरेगी और हम अपार बहुमत से जीतेंगे.

Bihar News
प्रेशर पॉलिटिक्स ने दिखाया रंग- फोटो : reporter

Bihar Politics: भागलपुर - भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगी और वह मुख्यमंत्री बनेंगे. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चल रही है और 2030 तक यह सरकार चलेगी. भागलपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जदयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, लोजपा (रा), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और भाजपा मिलकर चुनाव लड़ेगी. 2025 में होने वाले चुनाव को लेकर हम लोग अभी से ही मैदान में जुट गए हैं. उप चुनाव में साफ हो गया कि सीधी लड़ाई है और एनडीए अपार बहुमत से जीतेगा.

राजद को विपक्ष का भी दर्जा नहीं मिलेगा- हुसैन

शाहनवाज हुसैन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ को लेकर कहा कि राजद के नेता इस यात्रा को लेकर जिस तरह बयान दे रहे हैं, वह राजनीतिक मर्यादा तोड़ रहे हैं. अगले चुनाव में राजद को उतनी सीट भी नहीं मिलेगी जिससे उन्हें विपक्ष का दर्जा मिले. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सुबह से शाम तक बिहार के लिए काम करते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहयोग मिल रहा है. भाजपा और जदयू के नेता बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं.

Diarch GO

हुसैन बोले- परिणाम तय है

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार अब किसी भी हाल में राजद के साथ नहीं जाएंगे. इसमें कोई लेकिन, परंतु नहीं है. उन्होंने कई नई पार्टियों को लेकर कहा कि प्रत्येक चुनाव में कई नई पार्टियां आती हैं, इसे कोई कैसे रोक सकता है, लेकिन परिणाम तय है. हमारी गठबंधन ने बिहार का स्वरूप बदला है. आज बिहार में विकास की बयार बह रही है. नीतीश कुमार को सीएम बनने से कोई नहीं रोक सकता.

रिपोर्ट - अंजनी कुमार कश्यप