LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar News : प्रशांत किशोर के आमरण अनशन पर सीएम नीतीश के ‘बड़बोले’ विधायक ने कसा तंज, कहा-धरना देते एक दो मर जायेगा तो क्या होगा, पप्पू यादव को बताया हिंदुस्तान का नेता

Bihar News : सीएम नीतीश के बड़बोले विधायक ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के आमरण अनशन पर तंज कसा है. उन्होंने कहा की बिहार में कई लोग मरते हैं. धरना देते एक दो लोग मर गए तो क्या हो जायेगा...पढ़िए आगे

Bihar News : प्रशांत किशोर के आमरण अनशन पर सीएम नीतीश के ‘बड़
प्रशांत किशोर पर हमला - फोटो : ANJANI KASHYAP

BHAGALPUR : बीपीएससी मुद्दे को लेकर बिहार में गरमाई सियासत के मैदान में अब जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल भी कूद गए है। उन्होंने प्रशांत किशोर को लताड़ा तो वहीं पप्पू यादव को हिंदुस्तान का नेता बता दिया। प्रदर्शन करने वाले बीपीएससी अभ्यर्थियों को उपद्रव मचाने वाला भी बोल दिया। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के धरना देने से क्या होगा। बिहार में बहुत कोई मरता है। एक दो धरना देते मर जाएगा तो क्या हो जाएगा। छात्र अजूबा किस्म का होता है। 

गोपाल मंडल ने कहा की हमलोग भी जब टीएनबी कॉलेजिएट में थे। तब निकलते थे तो शीशा फोड़ते हुए चले जाते थे। धरना पर प्रशांत किशोर को बैठने का क्या जरूरत है। प्रशांत किशोर कोई लीडर थोड़े है वह तो प्रचारक था। वह नेता है ही नहीं। उन्होंने अपना औकात देख लिया है। उनके धरना से क्या हो जाएगा। बहुत लोग बिहार में मरता है। एक दो धरना देते हुए चला ही जायेगा तो क्या होगा। ऐसे लोगों का नेतागिरी नही चलेगा। कोई अगर उपद्रव मचाएगा। हमको कोई परेशान करने लगे। घर तोड़ने लगे तो हम तो मुक़ाबला करेंगे ही। 

वहीं छात्रों पर लाठीचार्ज पर कहा कि यदि हमको घेरने के लिए आ जाए परेशान कर दे, घर दरवाजा तोड़ना शुरू कर दे ऐसे हम तो मुकाबला करेंगे हीं। ऐसे में नीतीश ने भीड़ को रोकने में पुलिस ने लाठी चलाया। पप्पू यादव हिंदुस्तान का नेता है उनका निर्णय सही रहता है। लेकिन थोड़ा बड़बोलिया है बढ़ चढ़ कर भी बोल देते हैं।


NSIT
Nsmch

भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट