LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar School News: बिहार के 74 हजार स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग का नया प्लान,एक सप्ताह तक शिक्षक और छात्र दोनों को करना होगा यह काम

खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत प्रदेश के 74,731 स्कूलों में एक साथ खेल सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

Bihar School News: बिहार के 74 हजार स्कूलों को लेकर शिक्षा व

Bihar School News: खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत प्रदेश के 74,731 स्कूलों में एक साथ खेल सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। यह खेल सप्ताह 2 जनवरी से 9 जनवरी तक चलेगा, जिसमें स्कूलों में खेल प्रतिभाओं की पहचान और चयन की प्रक्रिया होगी। इस दौरान विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन होगा और श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

खेल सप्ताह के आयोजन की योजना

सभी स्कूलों में अलग-अलग उम्र-वर्ग समूह के बीच खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

स्कूल प्रधानाध्यापक, शिक्षक और अन्य कर्मियों की भी सहभागिता अनिवार्य होगी।

चयनित खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।

शैक्षणिक गतिविधियों पर इसका कोई असर न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। कक्षाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी।

फिटनेस टेस्ट और प्रतिभा मशाल-2024

इस आयोजन के तहत बिहार प्रतिभा खेल पहचान मशाल-2024 का कार्यक्रम भी चल रहा है। इसमें बच्चों का फिटनेस टेस्ट लिया जा रहा है, जो पांच जनवरी तक चलेगा। राज्य के प्रशिक्षित शारीरिक और कंप्यूटर शिक्षकों द्वारा फिटनेस टेस्ट किया जा रहा है। खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, लंबाई, वजन, फुर्ती, ताकत, और अन्य शारीरिक मानकों की जांच की जा रही है। फिटनेस टेस्ट में अनफिट पाए जाने वाले खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा।

प्रतियोगिता की समय-सारणी

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन 28 दिसंबर से शुरू हुआ, जो 5 जनवरी तक चलेगा।7 जनवरी से इंटर स्कूल चैंपियनशिप की शुरुआत होगी। प्रतियोगिता का समापन 10 से 14 फरवरी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के साथ होगा।

मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण

भागलपुर समेत प्रदेश के सभी 42 मास्टर ट्रेनरों को पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग, पटना में प्रशिक्षण दिया गया है। ये मास्टर ट्रेनर विभिन्न जिलों में जाकर खेल प्रतियोगिताओं का संचालन और खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

NSIT
Nsmch