LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

TRAIN ACCIDENT - दुर्घटनाग्रस्त होने से बची गोड्डा-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन, गाय के फंसने से इंजन में आई खराबी, डेढ़ घंटे तक रुकी रही वंदे भारत

भागलपुर मंदार हिल सेक्शन में आज सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां डेढ़ हजार यात्रियों को लेकर जा रही गोड्डा-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन के इंजन में एक गाय के फंस जाने से इंजन में खराबी आ गई, जिससे रूट बाधित हो गया।

TRAIN ACCIDENT - दुर्घटनाग्रस्त होने से बची गोड्डा-भागलपुर प

BHAGALPUR - जिले में गोड्डा-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन के साथ बड़ा हादसा होते होते रह गया। जानकारी के अनुसार  भागलपुर-मंदारहिल सेक्शन में बाराहाट स्टेशन के आगे पांडेय टोला और डांड़े हाल्ट के बीच इंजन में गाय के फंसने से गोड्डा-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन (Godda Bhagalpur Passenger Train) का एंगल कोप टूटा गया। इस दौरान गाय इंजन में फंसकर एक से डेढ़ किमी तक घिसटते हुई चली गई।  

इधर, हादसे के कारण इंजन का एंगल कोप टूटने के कारण लकड़ी ठूसकर ट्रेन परिचालन का प्रयास किया गया, पर वह आगे नहीं बढ़ पाई। लिहाजा, उसे वापस मंदारहिल स्टेशन लाना पड़ा। ट्रेन में एक से ड़ेढ हजार यात्री सवार थे। जो इस दौरान काफी परेशान रहे।

उसी ट्रैक पर पीछे आ रही  थी वंदे भारत

जिस ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन के साथ हादसा हुआ, उसी ट्रैक पर पीछे से वंदे भारत को गुजरना था, लेकिन हादसे के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को डेढ़ घंटे तक हंसडीहा स्टेशन पर रोकना पड़ा। इसकी वजह से 30 से 45 मिनट पहले पहुंचने वाली यह ट्रेन पहली बार करीब 40 मिनट विलंब से भागलपुर स्टेशन पहुंची

वहीं दूसरी तरफ सुबह 10:20 बजे भागलपुर पहुंचने वाली गोड्डा-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन शाम 6:30 तक जंक्शन नहीं पहुंच सकी थी। इंजन में आई खराबी को ठीक करने के लिए भागलपुर से अभियंताओं की टीम भेजी गई। शाम छह बजे तक खराबी को ठीक नहीं हो सकी थी।

NSIT
Nsmch