LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News - अजगैविनाथ गंगा घाट में कार्तिक पूर्णिमा के दिन लाखों शिव भक्तों ने गंगा में लगाई श्रद्धा की डूबकी

Bihar News - भागलपुर सुलतानगंज के अजगैविनाथ धाम में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर सुबह से शिव भक्तों की भीड़ गंगा स्नान करने के लिए उमड पड़ी है|

श्रद्धा की डूबकी
श्रद्धा की डूबकी - फोटो : बालमुकुंद

Bihar News - भागलपुर सुलतानगंज के अजगैविनाथ धाम में कार्तिक पूर्णिमा   को लेकर सुबह से शिव भक्तों की भीड़ गंगा स्नान करने के लिए उमड पड़ी है| आपको बताते चले कि खासकर कार्तिक महीने में महिलाएं एक माह तक बिना लहसुन प्याज खाए सूर्य  उदय से पहले स्नान कर पूजापाठ करती है और आज के दिन कार्तिक पूर्णिमा होने पर गंगा में डुबकी लगाकर  फल प्रसाद दीप जलते हुए उत्तर वाहनी गंगा में दीप प्रज्ज्वलित करती है। 

ऐसी मान्यता है कि यह करने से  भगवान् सभी  की मनोकामनाएं पुर्ण करते है । यह परंपरा कालीन युग से चलती आ रहा है । इसको लेकर आज शिव भक्त महिलाओं की भीड़ अधिक देखी जा रही है । खासकर  कुमारी कन्या अधिक इस यह पर्व करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से  उसे अपने मन पसंद वर की प्राप्ति होती है । 

इसको लेकर थानाध्यक्ष प्रिय रंजन के द्वारा गंगा घाट, चौक बाजार, कृष्णगढ़ सहित अन्य जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं और नगर परिषद सुलतानगंज के द्वारा एंव अंचल पदाधिकारी रवि कुमार के द्वारा गंगा घाट में एसडीआरएफ टीम, नाव की व्यवस्था, बेरिकेंटिंग की व्यवस्था की गई है | इस दौरान हजारो शिव भक्त गंगा घाट पर मौजूद थे । 

भागलपुर से बालमुकुंद की रिपोर्ट