LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

Bihar MLA Daughter Neha: बिहार के विधायक की बेटी को विदेशी खिलाड़ी से हुआ प्यार, नए लवर्स के साथ गलबहियां करते हुई स्पॉट, साथ में बीता रही अंतरंग पल

Bihar MLA Daughter Neha: नेहा शर्मा बिहार के भागलपुर विधायक अजीत शर्मा की बेटी हैं। नेहा शर्मा अपनी अदाओं से फिल्मी दुनिया में हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें इस बार उनके नए बायफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया है।

Neha sharma
Neha sharma spotted with new lover- फोटो : social media

Bihar MLA Daughter Neha: बॉलीवुड की अदाकारा आए दिन अपनी ग्लैमरस अदाओं के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। फिल्मों में काम करने के लिए एक्ट्रेस को सुपरफिट रहने की जरुरत होती है। ऐसे में अक्सर बॉलीवुड हीरोइन जिम के बाहर स्पॉट होती हैं। ऐसे ही बिहार से जाकर सपनों की नगरी में अपना सिक्का चलाने वाली अदाकारा नेहा शर्मा जिम के बाहर स्पॉट हुई हैं। नेहा अकेले नहीं बल्कि अपने नए प्रेमी के साथ नजर आई हैं। बता दें कि बॉलीवुड में नेहा शर्मा के अंदाज के लोग कायल हैं। वरुण धवन और अनिल कपूर जैसे एक्टर इनकी खूबसूरती की चर्चा करते हैं। इन दिनों नेहा अकेले नहीं बल्कि एक विदेशी फुटबॉलर के साथ स्पॉट की जा रही हैं। एक्ट्रेस को हाल में ही नचया प्यार मिल गया है।

Diarch GO

इस शख्स को कर रहीं डेट

दरअसल, बिहार के भागलपुर की रहने वाली नेहा शर्मा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कांग्रेसी नेता और भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अजीत शर्मा की बेटी नेहा शर्मा हैं। अजीत शर्मा तीन बार भागलपुर सीट से विधायक चुने गए हैं। अभिनेत्री नेहा शर्मा पिछले कुछ दिनों में क्रोएशियाई फुटबॉलर के साथ मुंबई में स्पॉट की जा रही हैं। इनका नाम पेटर स्लिसकोविक है। दोनों अक्सर साथ लंच करते जिम जाते, हैंगआउट करते नजर आते हैं। एक्ट्रेस हाथों में हाथ डाले उनके साथ मीडिया में पोज भी देती हैं। 

NSIT
Nsmch

लंबे समय से कर रही डेट

लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे कपल बिना ऐलान किए ही अपना रिश्ता सार्वजनिक कर रहे हैं। बीते 5 दिनों में दो बार दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों ही बार ये लंच और डिनर डेट पर नजर आए। इस दौरान पेटर स्लिसकोविक ने नेहा को अपनी बाहों में जकड़ रखा था। वहीं जब उनकी तस्वीरें खींची गई अभिनेत्री शरमा गईं। वहीं दोनों ने मीडिया के सामने पोज देते हुए फोटो खिंचवाई जिसके बाद वे अपनी कार में बैठकर रवाना हो गई। 

कौन हैं नेहा के नए प्रेमी 

बता दें कि पेटर 33 वर्षीय पेशेवर क्रोएशियाई फुटबॉलर हैं, जिन्होंने स्ट्राइकर के तौर पर शुरुआत की। उन्होंने 2011 में जर्मनी की टीम मेंज 05 के साथ अपने पेशेवर फुटबॉल करियर की शुरुआत की थी और बाद में उन्होंने सेंट पॉली और डायनेमो ड्रेसडेन जैसे क्लबों के लिए फुटबॉल खेला। जुलाई 2022 में पेटर एक साल के सौदे पर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब चेन्नईयिन एफसी में शामिल हुए और उसी समय उनकी मुलाकात नेहा से हुई और दोनों में प्यार हो गया। मई 2023 में पेटर फ्री ट्रांसफर पर जमशेदपुर एफसी में चले गए। 

न फिल्मों में नेहा ने किया काम

नेहा को अक्सर भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के देशों छुट्टियों का आनंद लेते अक्सर नजर आती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अपनी बहन आयशा शर्मा के साथ वो काफी अच्छा वक्त गुजारा करती हैं। वैसे अबी तक अभिनेत्री ने पेटर के साथ अपने रिश्ते को 'इंस्टा-ऑफिशियल' नहीं किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो नेहा को आखिरी बार फिल्म 'बैड न्यूज' में देखा गया था, जिसमें विक्की कौशल, त्रिपती डिमरी और एमी विर्क मुख्य भूमिकाओं में थे। उन्होंने 'यंगिस्तान', 'यमला पगला दीवाना 2', 'क्रुक', 'तुम बिन 2', 'जोगीरा सारा रा रा' और 'तान्हाजी' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। नेहा ने वेब सीरीज 'इल्लीगल' में भी अभिनय किया, जिसमें वह एक वकील के रोल में थीं।