LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Politics: मंत्री रेणु देवी ने तेजस्वी पर किया करारा हमला, कहा- विपक्ष के पास चार लोग भी नहीं हैं जो उन्हें समर्थन दे सकें

मंत्री रेणु देवी ने विपक्ष पर करारा हमला करते हुए कहा कि जनता एनडीए के साथ है और नीतीश जी के शासन में चारों ओर विकास हो रहा है, जिससे विपक्ष घबरा गया है

 Renu Devi
मंत्री रेणु देवी ने तेजस्वी पर किया करारा हमला- फोटो : Reporter

Bihar Politics: बिहार सरकार के पशुपालन और मत्स्य मंत्री रेणु देवी ने तेजस्वी यादव से सवाल किया कि उनके पिता के शासन में चम्पारण की स्थिति क्या थी।  बेतिया स्थित अपने निवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह मुद्दा विहीन हो चुके हैं। उन्होंने याद दिलाया कि आठ साल पहले उन्होंने दो बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और स्पष्ट किया कि उनका रवि कुमार उर्फ पिनू से कोई संबंध नहीं है, वे दोनों अलग-अलग हैं, फिर भी उनका नाम क्यों लिया जाता है।

उन्होंने कहा कि आज जनता एनडीए के साथ है और नीतीश जी के शासन में चारों ओर विकास हो रहा है, जिससे विपक्ष घबरा गया है और वह किसी को भी बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। चंपारण की जनता आज एनडीए के साथ है, तो विपक्ष को जनता से यह पूछना चाहिए कि वे उन्हें क्यों नहीं समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव के पिता के शासन में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं थीं, और उस समय लोग शाम 5 बजे ही अपने घरों के दरवाजे बंद कर लेते थे।

Diarch GO

रेणु देवी ने तेजस्वी को घेरते हुए कहा कि जब वह उपमुख्यमंत्री बने थे, तब उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच गया था। एनडीए सरकार में जो भी गलत करेगा, उसे दंडित किया जाएगा। एनडीए सरकार में न तो किसी को बचाया जाता है और न ही किसी को रोका जाता है। सरकार के अधिकारी अपने कार्य में निष्पक्षता से काम करते हैं। बिहार में कानून का शासन है। आज विपक्ष के पास चार लोग भी नहीं हैं जो उन्हें समर्थन दे सकें।

रिपोर्ट- आशिष कुमार