LATEST NEWS

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा
  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा

  • Tejashwi Yadav Attacks Anant Singh
  • अनंत सिंह को 'अपराधी' बताकर तेजस्वी यादव ने राजद में शामिल करने पर किया बड़ा ऐलान

Bihar Politics : प्रगति यात्रा में सीएम नीतीश ने बेतिया को दी करोड़ों के योजनाओं की सौगात, भाजपा सांसद बोले- जिले का होगा चहुंमुखी विकास

Bihar Politics : सीएम नीतीश के प्रगति का आज दूसरा दिन है. इसके पहले दिन उन्होंने बेतिया में 752 करोड़ रुपए की विकास योजनों का सौगात दिया है. आज उन्होंने पश्चिम चंपारण में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है....पढ़िए आगे

Bihar Politics : प्रगति यात्रा में सीएम नीतीश ने बेतिया को द
करोड़ों की योजनाओं का सौगात - फोटो : ASHISH KUMAR

BETTIAH : लोकसभा सचेतक सह भाजपा सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने अपने आवास पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को सफल बताते हुये कहा की पश्चिम चम्पारण जिला को इस बार मुख्यमंत्री ने 752 करोड रूपये का सौगात दिया है। इससे पूरे जिला का चहुंमखी विकास होगा और खास कर उन्होने बेतिया के विकास पर काफी ध्यान दिया है। बेतिया के महाराजा स्टेडियम का जीर्णोधार होगा। जहाँ राष्ट्रीय व अंतर्रष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता का आयोजन अब होने लगेगा। जिससे इस जिला का भी नाम स्वर्ण अक्षरों मे लिखा जायेगा।

संजय जायसवाल ने कहा की शहर में प्रवेश के लिये बाईपास सड़क का शिलान्यास व सड़क चौडीकरण करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने किया है जिससे काफी सहुलियत होगी। खासकर ईलाज कराने वाले मरीजो को काफी सुविधा होगी। वह बिना जाम के अस्पताल आ सकते है। किसानो के लिये उन्होने गन्ना के मूल्य में एक बार फिर दस रुपये प्रति क्विंटल की बढोतरी कर किसानो का भी ख्याल रखा है। साथ ही उन्होने कहा की अब बेतिया शहर एक नया रूप में होगा। जहाँ पहले नगर निगम गली नली का सिर्फ विकास कर रही थी। जिससे चहुंओर जाम लग रहा था। अब सड़क चौडीकरण होने से जाम की समस्या समाप्त हो जायेगी। उन्होने कहा की 2025 में नीतीश कुमार के साथ ही चुनाव भाजपा लड़ेगी। इसमे कोई संशय नही है। विरोधियो के पास कोई मुद्दा नही है वह अर्नगल अलाप कर रही है । 

वही बिहार सरकार की मत्स्य व पशुपालन मंत्री रेणू देवी ने विरोधियो के संविधान की छेड़छाड़ के सवाल के जवाब में कहा की केन्द्र की नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बनी सरकार बाबा साहब अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान मे कोई छेड़छाड़ नहीं की है। जबकी विपक्ष ने अभी तक 23 बार अपने फायदे के लिये छेड़छाड़ किया है। केन्द्र व बिहार की सरकार विकास करने मे मशगूल है चारो तरफ विकासात्मक कार्य हो रहे है जिससे विपक्षी को कोई मुद्दा नही मिल रहा है तो वह गलत गलत आरोप लगा रही है।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट