LATEST NEWS

  • Ganga Water Scheme
  • Bihar Ganga Water Supply Scheme: गया में गंगाजल आपूर्ति योजना से दूर हुआ पेयजल संकट, घर-आंगन तक

  • जमीन विवाद पर हिंसक झड़प, बमबाजी और गोलीबारी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 गिरफ्तार और एक ने किया आत्मसमर्पण
  • जमीन विवाद पर हिंसक झड़प, बमबाजी और गोलीबारी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 गिरफ्तार और एक

  • Patna High Court
  • हसनपुर रोड रेलवे साइडिंग मामले में पटना हाई कोर्ट ने खारिज की रिट याचिका, जानिए क्या है

  • Bihar Startup India: कटिहार का मोदी ब्रांड मखाना, 10 करोड़ का कारोबार, अब 200 करोड़ का लक्ष्य
  • Bihar Startup India: कटिहार का मोदी ब्रांड मखाना, 10 करोड़ का कारोबार, अब 200 करोड़ का लक्ष्य

  • Motihari Police Seize Fake Currency
  • मोतिहारी में 5 लाख रुपये की नकली भारतीय करेंसी बरामद, , नेपाल से लाई जा रहे थे जाली

INSPECTION OF HOSPITALS: केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची बेतिया , अस्पतालों का निरीक्षण कर केंद्र की स्वास्थ्य योजनाओं का जाना हाल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम ने बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के सभी वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और अस्पताल के कर्मचारियों से भी बातचीत की।

INSPECTION OF HOSPITALS
केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची बेतिया - फोटो : Reporter

INSPECTION OF HOSPITALS: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए एक केंद्रीय टीम मंगलवार को पहुंची। इस औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में हड़कंप मच गया।

केंद्रीय टीम ने क्या किया?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम ने अस्पताल के सभी वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और अस्पताल के कर्मचारियों से भी बातचीत की। टीम में शामिल इंचार्ज डीपीसी अमित कुमार ने बताया कि अस्पताल में ब्लड बैंक और अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं लंबे समय से बाधित थीं, जिन्हें जल्द ही शुरू करने की उम्मीद है।

क्या मिली रिपोर्ट?

निरीक्षण के बाद टीम ने बताया कि अस्पताल में स्थिति संतोषजनक है। हालांकि, कुछ कमियों को भी चिन्हित किया गया है, जिन्हें दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। टीम द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट को संबंधित विभाग को सौंपी जाएगी।

स्थानीय प्रशासन भी मौजूद

निरीक्षण के दौरान जिला एनसीडीओ मूर्तजा अंसारी, अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. केबीएन सिंह और डीएस अशोक तिवारी भी मौजूद रहे।

NSIT
Nsmch

क्यों किया गया निरीक्षण?

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित है। यह क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में पिछड़ा हुआ माना जाता है। ऐसे में केंद्रीय टीम द्वारा यह निरीक्षण किया गया ताकि अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता का आकलन किया जा सके और आवश्यक सुधार किए जा सकें।

रिपोर्ट- आशिष कुमार