LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News: बगहा शालिग्राम मंदिर में तुलसी विवाह धूमधाम से सम्पन्न, 51 हजार दीपों से जगमगाया मंदिर, शालिग्राम के चमत्कार से चकित रह गए लोग

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा स्थित ऐतिहासिक शालिग्राम मंदिर में तुलसी विवाह का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य पक्की बावली स्थित शालिग्राम मंदिर में दिन में एक बजे, भगवान शालिग्राम को दूल्हे की तरह सजाकर डोली में बिठाया गया।

People were amazed by the miracle of Shaligram
शालिग्राम के चमत्कार से चकित रह गए लोग- फोटो : Reporter

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बगहा स्थित ऐतिहासिक शालिग्राम मंदिर में तुलसी विवाह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य पक्की बावली स्थित शालिग्राम मंदिर और बाबा विश्वंभर नाथ धाम को मंदिर कमेटी ने फूलों की मालाओं और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया था। दिन में एक बजे, भगवान शालिग्राम को दूल्हे की शानदार पोशाक में सजाकर डोली में बिठाया गया और बारात निकाली गई। हजारों श्रद्धालु बारात में शामिल हुए। बाजे-गाजे और मधुर संगीत ने वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया। बारात ने पूरे नगर परिषद का भ्रमण किया और शाम को वापस मंदिर पहुंची। कन्या पक्ष (तुलसी जी) ने पारंपरिक तरीके से बारात का स्वागत किया और द्वार पूजा का विधि-विधान से आयोजन किया गया।

51 हजार दीपों से जगमगाया मंदिर

पक्की बावली मंदिर में 51 हजार दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि नेपाल महाराज ने इस मंदिर में मटर के दाने के बराबर एक शालिग्राम भगवान प्रदान किया था, जो आज पांच दर्जन से अधिक हो गए हैं। हर जन्माष्टमी को यहां एक नए शालिग्राम का जन्म होता है।

Diarch GO

शादी का रस्म

रात में वैदिक मंत्रोंच्चार और लोकगीतों के बीच शादी का रस्म संपन्न हुआ। द्वार पूजा, कन्या निरीक्षण आदि विधि-विधान से संपन्न किए गए।

मंदिर का इतिहास

18वीं सदी के उत्तरार्ध में बनकटवा निवासी स्व. रामजीवन भगत ने यह पक्की बावली मंदिर बनवाया था। इसमें बाबा विश्वंभर नाथ मंदिर, टिमला मंदिर और शालिग्राम महादेव मंदिर शामिल हैं। रामजीवन भगत को नेपाल महाराज ने मटर के दाने के बराबर शालिग्राम भगवान तोहफे में दिया था, जो आज विशाल रूप में विराजमान हैं।

NSIT
Nsmch

सावन में बढ़ती है महत्ता

प्रत्येक जन्माष्टमी को शालिग्राम महादेव को स्नान के लिए आसन से उतारने पर एक नया शालिग्राम मिलता है। पुजारी हरिहर दुबे ने बताया कि मंदिर में करीब पांच दर्जन छोटे-छोटे शालिग्राम मौजूद हैं। सावन माह में इस स्थान की महत्ता और बढ़ जाती है।