LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

DELHI ELECTION 2025: केजरीवाल के विवादित पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हुए आगबबूला, कहा- 'अरविंद हैं बेशर्म व्यक्ति'

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के संबंध में दिए गए विवादास्पद बयान के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर तीखा हमला किया है।

 Giriraj Singh
गिरिराज सिंह हुए आगबबूला- फोटो : Reporter

 DELHI ELECTION 2025:दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के संबंध में दिए गए विवादास्पद बयान के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जो स्वयं भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं, वे बिहार और यूपी के लोगों के बारे में अपशब्द कह रहे हैं। गिरिराज सिंह ने केजरीवाल को भ्रष्ट बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अन्ना हजारे को धोखा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल बिहार और यूपी के लोगों पर कटाक्ष कर रहे हैं, जबकि वास्तव में वे इन राज्यों के लोगों की बदौलत ही दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे। 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अब वे उन पर गालियाँ देने का कार्य कर रहे हैं। इस संदर्भ में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पर तीखे तंज कसे हैं।गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो अन्ना हजारे का नहीं हुआ जो अन्ना हजारे को धोखा दिया पूरी दिल्ली को धोखा दिया आज वह बिहार और यूपी के लोगों को अपमानित करने का काम कर रहा है।

Goal 2026

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि  केजरीवाल बेशर्म व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा था कि यदि यमुना को साफ नहीं करवाया तो वोट नहीं मांगूंगा लेकिन वह फिर से चुनाव में आए और दिल्ली के लोगों ने उन पर विश्वास भी जताया या लेकिन वह सिर्फ लोगों को छलने का काम कर रहे हैं।

बता दें केजरीवाल ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि 15 दिसंबर से 8 जनवरी के बीच 13 हजार नए मतदाता पंजीकरण के लिए आवेदन किए गए हैं। नई दिल्ली विधानसभा में एक लाख मतदाता हैं, ऐसे में 13 हजार नए मतदाता कहां से आए। पिछले 15 दिनों में 13 हजार नए वोट बनाने के लिए आवेदन किए गए हैं। यह स्पष्ट है कि ये लोग उत्तर प्रदेश, बिहार और आस-पास के राज्यों से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवा रहे हैं। यदि 13 हजार और साढ़े पांच हजार वोटों को एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा में स्थानांतरित किया जाता है, तो यह चुनाव नहीं रह जाएगा, बल्कि केवल एक दिखावा बनकर रह जाएगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री