LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Politics : राजद नेता भाई विरेन्द्र बोले- सीएम नीतीश के लिए खुले हैं इंडिया गठबंधन के दरवाजे, लेकिन आने के बाद भी तेजस्वी ही बनेंगे मुख्यमंत्री

Bihar Politics : राजद नेता भाई विरेन्द्र ने जहाँ सीएम नीतीश के इंडिया गठबंधन ने आने का स्वागत किया है. वहीँ कहा की उनके इंडिया गठबंधन में आने के बाद तेजस्वी ही मुख्यमंत्री बनेगे...पढ़िए आगे

Bihar Politics : राजद नेता भाई विरेन्द्र बोले- सीएम नीतीश के
नीतीश नहीं बनेंगे सीएम - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता भाई वीरेंद्र ने स्पष्ट शब्दों में ऐलान कर दिया है कि यदि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के साथ भी आते हैं तो वर्ष 2025 विधानसभा चुनाव में वह मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। बिहार की जनता ने तेजस्वी की ताजपोशी पहले ही कर दी है। कहा की अब नीतीश कुमार की उम्र अधिक हो गई है वह तेजस्वी को आशीर्वाद देकर चले जाएंगे। 

दूसरी ओर उन्होंने नीतीश के एनडीए को छोड़ने एवं इंडिया गठबंधन के साथ आने के संबंध में कहा कि नीतीश कुमार शुरू से ही समाजवादी नेता रहे हैं और यदि  एनडीए गठबंधन में वह अपने आप को असहज महसूस कर रहे हैं तो इंडिया गठबंधन के दरवाजे उनके लिए सदैव खुले हुए हैं। क्योंकि राजनीति में कोई स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता। परिस्थितियों के साथ समझौता किया जाता है। 

वहीँ बीपीएससी परीक्षार्थियों के साथ मारपीट की घटना का भाई वीरेंदर ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा की हमारे नेता तेजस्वी यादव ने पूर्व से ही ऐलान कर दिया है कि यदि गलत तरीके से ली गई परीक्षा रद्द नहीं की जाती तो सड़कों से सदन तक आंदोलन किया जाएगा। दरअसल अपने एक दिवसीय दौरे के  क्रम में भाई वीरेंद्र बेगूसराय पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट