LATEST NEWS

  • विधान परिषद चुनाव: RLM विधायकों की बैठक, जेडीयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर को समर्थन का ऐलान
  • विधान परिषद चुनाव: RLM विधायकों की बैठक, जेडीयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर को समर्थन का ऐलान

  • दुर्गा पूजा 2026: पटना के 50 पंडालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम कमजोर, फायर डीआईजी ने दिए सुधार के निर्देश
  • दुर्गा पूजा 2026: पटना के 50 पंडालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम कमजोर, फायर डीआईजी ने दिए सुधार

  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग कांडों में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद
  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग कांडों में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद

  • Patna Shankarpur Diyara firing
  • पटना के शाहपुर दियारा में ताबड़तोड़ गोलीबारी, चार गिरफ्तार और दुनाली बंदूक बरामद

  • Bihar News : औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड 50 लाख की बियर किया जब्त, मौके से  चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड 50 लाख

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिले ‘भारत रत्न’, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार से की मांग

Bihar News : कभी नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलनेवाले गिरिराज सिंह ने अब नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की है. उन्होंने कहा की उनके काम को पुरस्कृत करना चाहिए...पढ़िए आगे

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिले ‘भारत रत्न’, के
भारत रत्न देने की मांग - फोटो : SOCIAL MEDIA

BEGUSARAI : बिहार में आगामी वर्ष 2025 में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव लाख तूबा फेरी कर ले। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए का चुनाव होगा। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इतने दिनों तक मुख्यमंत्री रहे। आज के बच्चे जो 30 साल के हो गए। उन्होंने ने हीं लालू जी की जंगल राज और सड़क के साथ अस्पताल और स्कूल की जर्जर स्थिति में बनी हुई थी। नीतीश कुमार ने ही ऊंचाई पर बिहार को ले जाने का काम किया है। इसलिए उनको अच्छे काम का देश में पुरुस्कृत करने की जरूरत है। चाहे जिसकी पद से स्वीकार किया जाए। 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि एनडीए नीतीश के नेतृत्व में ही विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। उक्त बातें बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज मीडिया के सामने स्पष्ट शब्दों में कहीं। इस दौरान दिल्ली में बांग्लादेशी के मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि अब समय आ गया है बांग्लादेशियों को समाज भी चिन्हित करने की कोशिश करें और सरकार भी चिन्हित करने की कोशिश करें। बांग्लादेशियों को चिन्हित करके उसे सरकार के हवाले करना चाहिए। उसे देश से बाहर निकालनी चाहिए। क्योंकि सामाजिक समरसता के लिए बांग्लादेशी केवल पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में ही खतरा नहीं है बल्कि बिहार सहित तमाम राज्यों में खतरा है। बिहार में 800 किलोमीटर लगभग सीमा है चाहे बांग्लादेशी का सीमा हो चाहे नेपाल की सीमा हो। उन सीमा पर जो अवैध मस्जिद बनाने का काम किया। उसको भी चिन्हित किया जाए। 

Diarch GO

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तुलना बाउंसर से करते हुए कहा कि आज अंबेडकर के नाम पर लोगों को बरगलाने वाली कांग्रेस के मुखिया सांसदों के साथ धक्का मुक्की करते नजर आ रहे हैं। पहले ही अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया था कि कांग्रेस ने आज तक अंबेडकर का नाम लेकर सिर्फ लोगों को छलने का काम किया है। वही उन्होंने दिल्ली में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करने की सराहना की एवं कहा कि पूरे देश में बांग्लादेशियों की शिनाख्त कर उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने लालू यादव को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि लालू यादव कितना भी चिल्ला लें। अब उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है। लालू जी अब लाख कोशिश कर ले। लोग उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं। इस दौरान दिल्ली में होने वाले चुनाव को लेकर भी केजरीवाल पर जमकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हमला बोला है। दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज अहले सुबह बेगूसराय के गांधी स्टेडियम पहुंचे थे। जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती समारोह में उनके उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन भेंट किया। साथ ही साथ उन्होंने गांधी स्टेडियम में अटल पवेलियन में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट