LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

BIHAR POLITICS - वन नेशन वन इलेक्शन से खत्म हो जाएगी परिवारवादी जमींदारी, विजय सिन्हा ने बता दिया तेजस्वी यादव के विरोध की असली वजह

BIHAR POLITICS - एक राष्ट्र एक चुनाव का विरोध करने पर विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि वह डरे हुए हैं कि यह लागू हो गया तो परिवारवादी जमींदारी खत्म हो जाएगी। विजय सिन्हा ने माई बहिन मान योजना को हवाबाजी बताया

 BIHAR POLITICS - वन नेशन वन इलेक्शन से खत्म हो जाएगी परिवार
तेजस्वी पर बरसे विजय सिन्हा- फोटो : NEWS4NATION

BEGUSARAI - बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान वन नेशन और वन इलेक्शन के पक्ष में बोलते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव क्या जानेंगे वन नेशन और वन इलेक्शन क्या है। 

वह बड़े विद्वान आदमी हैं। राजद के जंगलराज के युवराज वन नेशन वन एजुकेशन उनको आज तक नहीं पता चला है। देश के अंदर पूरे देश के अंदर आईआईटी हो आईआईएम हो यह सीबीएसई कोर्स हो या स्टेट गवर्नमेंट का कोर्स हो यह राष्ट्र के हित और राष्ट्र के प्रति मां भारती संतानों के लिए समर्पित है। 

वन नेशन वन इलेक्शन यह परिवारवादी की जमीदारी की दुकान बंद होने की कगार पर है इस बात को लेकर वह घबराहट में है यह चाहते हैं सब दिन चुनाव होते रहे और आचार संहिता लगा रहे। विकास की गति रुक रहे और जनता की गाढ़ी कमाई चुनाव में बर्बाद होता रहे। 

पहले भी था वन नेशन वन इलेक्शन

आजादी के बाद 1952 से 1967 के पहले तक वन नेशन और वन इलेक्शन चल रहा था। क्या वह गलत था। अगर वह गलत था कांग्रेस की सरकार गोद में बैठकर के आज यह भाषा क्यों बोल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा है कि देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करना चाहिए धन्यवाद देना चाहिए कि राष्ट्र के हित में आजादी के बाद से व्यवस्था शुरू हुई थी। राष्ट्र के हित के बाद जनता के हित के लिए विकास की गति के लिए फिर से लागू कर रहे हैं। इससे स्वागत करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का परिवारबाद खत्म कर अच्छे चीज में सोचना चाहिए।

NSIT
Nsmch

2500 देने की योजना को बताया हवाबाजी

बिहार में मां-बहिन मान योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह ₹2500 देने की घोषणा पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा भड़क गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देखिए जंगलराज युवराज यह वादे का पिटारा लेकर हवा बाजी कर रहे हैं। 15 साल तक सरकार चलाने का अवसर मिला था। इनके माता-पिता को लेकिन इनके माता पिता के द्वारा कोई वादा नहीं निभा पाए। यह भी दो-दो बार उपमुख्यमंत्री बन रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पांच विभाग के मंत्री थे तेजस्वी यादव लेकिन एक भी वादा नहीं निभाह पाए थे। 

अपने विभाग में नहीं कर पाए कोई नियुक्ति

इस दौरान उन्होंने कहा है कि पांचो विभाग में मंत्री रहते हुए एक भी नियुक्ति नहीं कर पाए। कोई नई योजनाओं की समीक्षा नहीं कर पाए। और सच्चाई है की जो यह वादा कर रहे हैं। आप लोग के द्वारा पूछा गया क्या कहां से किन को क्या आधार होगा यह तो बात नहीं पा रहे हैं। 

सत्ता में पहुंचने की बेचैनी में यह केजरीवाल पथ पर बढ़ रहे हैं। बिहार की जनता जानती है। जो बिहार के जनता की गाढ़ी कमाई लूटकर केवल हवा हवाई वादा करने वाले लोग सत्ता तक पहुंचने का खेल खेलना चाहते हैं। 

तेजस्वी की बातों पर जनता को विश्वास नहीं

इस दौरान तेजस्वी यादव को निशाना चाहते हुए कहा कि उनके वादों पर अब जनता की कोई विश्वास नहीं है और इस तरह के माहौल खराब करके बिहार के अंदर आज करप्शन और क्राइम मुक्ति चाहिए। एनडीए सरकार इसके लिए पूरी तरह से संकल्पित है। हमने पहले भी कहा हम सत्ता के लिए समझौता नहीं करते हैं।हम सुशासन के लिए सत्ता के साथ समझौता करते हैं।