LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Politics: गिरिराज सिंह फिर गरजे, कहा - 'देश में बढ़ रहा है इस्लामिक कट्टरवाद,कांग्रेस कर रही है नेतृत्व'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस की यह पुरानी नीति है और राहुल गांधी देश के बाहर जाएंगे भारत को गाली देंगे, दक्षिण में जाएंगे उत्तर को गाली देंगे, देश को टुकड़े-टुकड़े में कांग्रेस बांटना चाहती है।

BIHAR NEWS
फिर गरजे गिरिराज- फोटो : Reporter

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने जम्मू कश्मीर में हिंदुओं के घरों को बुलडोजर से उजड़ने पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसके लिए जम्मू कश्मीर सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पत्रकारों से बात करते हुए  बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर की सरकार ने जिस तरह से हिंदुओं के घरों को बुलडोजर से तोड़वा रही है वह सौहार्द्र को बिगाड़ने वाला है। वहां भले ही उमर अब्दुल्ला की सरकार हो पर कांग्रेस ही लीड कर रही है।

 केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने जम्मू कश्मीर में हिंदुओं के घरों को बुलडोजर से उजड़ने पर कहा कि कांग्रेस को चाहिए कि वह तत्काल ही इस पर इस्तीफा दे दे नहीं तो इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस को पड़ेगी। उन्होंने उमर अब्दुल्ला पर तंज करते हुए कहा कि उमर अब्दुल्ला हर वक्त आतंकवाद के समर्थक रहे हैं। उन्होंने कहा कि फारुख अब्दुल्ला हिन्दू विरोधी रहे है। चुकी वहां कांग्रेस की सरकार है। इस लिए कांग्रेस को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और देश के लोगों से माफी मांगनी पड़ेगी।लेकिन कांग्रेस की सरकार उसमें है।अगर हिंदुओं पर इस तरह का अत्याचार हो रहा है तो कांग्रेस को चाहिए इस्तीफा देनी चाहिए नहीं तो इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस को लेने पड़ेगी या देश के लोगों से माफी मांगना पड़ेगा।

Diarch GO

वहीं उत्तर प्रदेश के संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान सर्वे टीम पर हमले के बारे में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये जिहादी आंदोलन करने वाले वैसे जिहादियो का काम है जो भारत में सरिया कानून स्थापित करना चाहते हैं, भारत के लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि कानून के तहत सर्वे की टीम थी। यह हमला सर्वे टीम पुर नहीं कानून पर हमला है। यह लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र सहित भारत पर हमला है। गिरिराज ने कहा कि इस हमले को देश बर्दाश्त नहीं करेगा। इसका जवाब मिलेगा।

 कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना घट गई है लेकिन अभी तक कांग्रेस की जुबान बंद है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि कांग्रेस भी उन लोगों के समर्थन में है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर हमले हुए बोलते हुए कहा कि आज कांग्रेस विपक्ष के भी लायक भी नहीं है।

NSIT
Nsmch

महाराष्ट्र के चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस की यह पुरानी नीति है और राहुल गांधी देश के बाहर जाएंगे भारत को गाली देंगे, दक्षिण में जाएंगे उत्तर को गाली देंगे, देश को टुकड़े-टुकड़े में कांग्रेस बांटना चाहती है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री