LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Dengue in Bihar: बिहार में डेंगू का प्रकोप, मात्र 24 घंटे में मिले इतने नए मरीज, पटना के बाद इन जिलों में अधिक मामले

Dengue in Bihar

Dengue in Bihar: बिहार में डेंगू का प्रकोप जारी है। लगातार डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं। प्रदेश में मात्र 24 घंटे में डेंगू के 123 नए मरीज मिले हैं। डेंगू के सबसे अधिक मरीज राजधानी पटना में है। पटना में डेंगू के 59 एक्टिव केश हैं। वहीं इसके बाद बेगूसराय और वैशाली में डेंगू के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं आंकड़ों को देखे तो बिहार में डेंगू के 3 हजार 964 मरीज मिल चुके हैं। वहीं इनमें से 12 लोगों की मौत हो चुकी है।  

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अन्य जिलों में अरवल में दो, औरंगाबाद में एक, बेगूसराय में 14, बक्सर में दो, दरभंगा में एक, पूर्वी चम्पारण में पांच, गया में दो, जहानाबाद में पांच, कटिहार में तीन, खगड़िया में दो, लखीसराय में एक, मधेपुरा में दो, मधुबनी में एक, मुजफ्फरपुर में चार, नालंदा में दो, नवादा में तीन, पूर्णिया में एक, सारण में एक, सीतामढ़ी में एक, सीवान में दो, वैशाली में सात और पश्चिम चम्पारण में दो डेगू मरीज मिले हैं।

वहीं डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में है। पिछले दिनों आईजीआईएमएस में डेंगू वार्ड की संख्या बढ़ा दी गई है। वार्ड में कुल 40 बेड हैं। जिनमें से तीन आईसीयू बेड रखा गया है।  दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की बैठक के बाद बेडों की संख्या बढ़ाने का निर्माण लिया गया है। आईजीआईएमएस में हुई जीरो टाइपिंग में अब तक डेंगू के तीन स्तर राज्य भर में मिले हैं इनमें से कोई भी स्टैंड घातक नहीं है।


NSIT
Nsmch

माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डेंगू के 50 से ज्यादा सैंपलों की सीरो टाइपिंग की गई है। यह सीरो टाइपिंग अस्पताल प्रशासन द्वारा अपने स्तर पर किया गया है। इसमें अब तक तीन स्ट्रेन डीईएन वी1, डीईएन वी 2 और डीईएन वी 3 मिले हैं। अभी तक डेंगू का सामान्य प्रकोप है। सामान्य व्यक्तियों में अब तक बहुत गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिला है लोग अस्पताल आ रहे हैं और ठीक होकर जा रहे हैं।