LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Accident In Begusarai: सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटा को रौंदा, मौत से इलाके में पसरा मातम

एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मां एवं पुत्र की मौत हो गई । घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी।

Accident In Begusarai

Accident In Begusarai: बेगूसराय में आज सुबह एक दुखद घटना में तेज गति से चल रहे ट्रक की चपेट में आने से एक मां और उसके पुत्र की जान चली गई। यह घटना बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर ढाला, एन एच 31 पर हुई। मृतकों की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के अख्तियार पुर निवासी श्याम राम यादव की पत्नी प्रीति देवी और उनके पुत्र के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार, प्रीति देवी अपने घर से निकलकर डेरा की ओर जा रही थीं, तभी सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें और उनके पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Goal 2026

 घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। स्थानीय निवासियों ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर बलिया थाने की पुलिस को इस घटना की सूचना दी। बलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है 

रिपोर्ट- अजय शास्त्री