LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Accident In Bihar: बेगूसराय में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल, विरोध में लोगों ने सड़क किया जाम

बेगूसराय में सड़क हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है एक अन्य गंभीर रूप सें घायल हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय मे चल रहा है।

Accident In Bihar
बेगूसराय में सड़क हादसा- फोटो : Reporter

Accident In Bihar:  बेगूसराय में एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृत्यु का कारण टेम्पू द्वारा मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मारना बताया जा रहा है।

यह घटना छौराही थाना क्षेत्र के राजोपुर में हुई। मृतक की पहचान राजोपुर गांव के निवासी 50 वर्षीय योगेश्वर दास के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति की पहचान बलदेव दास के 45 वर्षीय पुत्र रामाधार दास के रूप में की गई है। घटना के संदर्भ में घायल की पत्नी आभा देवी ने बताया कि दोनों व्यक्ति आपस में भाई जैसे थे और अपने घर राजोपुर लौट रहे थे, तभी राजोपुर कॉलेज के निकट टेम्पू ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे योगेश्वर दास की मौके पर ही मृत्यु हो गई और रामाधार दास गंभीर रूप से घायल हो गए।

 इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध स्वरूप सड़क जाम कर दिया। घायल को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है की मौत की वजह टेम्पू द्वारा मोटरसाइकिल को समाने सें टक्कर मारे जाने के कारण हुई है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री