LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News : कोर्ट कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का जेल और बेल पर पड़ा असर, कहा अब सीएम नीतीश का भी करेंगे विरोध........

Bihar News : अपनी मांगो को लेकर कोर्ट कर्मी कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इसका सीधा असर जेल और बेल पर पड़ रहा है. अब हड़ताल पर गए कर्मियों ने सीएम के विरोध का ऐलान किया है....पढ़िए आगे

Bihar News : कोर्ट कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का जेल और
सीएम का विरोध - फोटो : SOCIAL MEDIA

BEGUSARAI : बेगूसराय में न्यायालय कर्मी पिछले दो दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। जिसका सीधा असर जेल और बेल पर तो पड़ ही रहा है। साथ ही कर्मचारियों के द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में धरना देकर कार्यायलयों को बंद करवाना और प्रगति यात्रा के दौरान सीएम को काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है। आपको बता दे की सीएम नीतीश कुमार कल प्रगति यात्रा के दौरान बेगूसराय आएंगे। जहां न्यायालय कर्मियों के द्वारा काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही गई है। हालांकि NEWS4NATION के संवाददाता से न्यायालय कर्मियों ने बात की तो उन्होंने कहा की वेतन भी संगति को दूर करने सहित अन्य चार सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आवाहन पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने का सीधा असर जेल और बेल पर पड़ रहा है। कर्मचारियों ने शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में धरना दिया है। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।  धरना में शामिल कर्मचारी जल्द से जल्द वेतन विसंगति दूर करने सभी तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को शीघ्र प्रोन्नति देने, अनुकंपा पर बहाली करने एवं विशेष न्यायिक कार्य लागू करने की मांग की।

उधर न्यायालय कर्मचारियों की मांगों को जिला वकील संघ के अधिवक्ताओं ने समर्थन किया।  जिला वकील संघ के अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद सिंह, विजय महाराज, गोपाल कुमार, मनोज कुमार राय, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह आदि धरना स्थल पर पहुंचे। अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायालय कर्मियों की मांग जायज है और सरकार को उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए। न्यायालयकर्मियों ने बताया कि हमारी मांग अगर पूरी नहीं हुई और शुक्रवार तक कोई भी कर्मी हमारे हाल-चाल पूछने नहीं आए। इसलिए 18 जनवरी सीएम नीतीश कुमार का प्रगति यात्रा के दौरान काला झंडा  दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट