LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Bihar News: बेगूसराय में ऱफ्तार की जद में आने से दो की मौत, परिवार में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन होने वाले दुर्घटनाओं में कई लोग काल कवलित हो रहे हैं. जिला में अलग अलग दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई,

रफ्तार का कहर
रफ्तार का कहर- फोटो : Reporter

Bihar News: बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। जिला में अलग अलग दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हेरपुर के पास तेज रफ्तार पिकअप भान ने एक महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृत महिला की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के रहने वाले मोहम्मद रमजानी की पत्नी मैमून खातून के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मैमून खातून अपने घर से बेटी से मिलने के लिए हेरपुर गई हुई थी। उन्होंने बताया है कि ऑटो से उतरकर वो सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार पिकअप भान ने महिला को कुचल दिया। जिस महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

वहीं छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायण पीपर के पास सुरेश पासवान मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सुरेश पासवान को कुचल दिया जिससे सुरेश पासवान की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वह इस घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। 

इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने छौड़ाही थाना पुलिस को दी। मौके पर छौड़ाही थाना की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश पासवान मजदूरी कर पूरे परिवार को भरण पोषण करते थे।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री