LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News: सिमरिया धाम में गंगा घाट और छठ घाट का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल को लेकर अधिकारियों को दिया निर्देश

सिमरिया में नवनिर्मित धर्मशाला का भी सीएम नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया तथा निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल का भी उन्होंने निरीक्षण किया तथा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सिक्स लेन पुल का कार्य पूरा किया जाए

सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण
सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण- फोटो : Reporter

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  बेगूसराय पहुंचे जहां उन्होंने बेगूसराय के प्रसिद्ध सिमरिया गंगा घाट पर कल्प बासियों से मुलाकात की एवं गंगा घाट तथा छठ घाट का जयजा लिया। इस दौरान बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष सहित बड़ी संख्या में वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे। 

बता दें  सिमरिया में 118 करोड़ की लागत से सिमरिया के जीर्णोद्धार का काम लगभग अंतिम चरण में है जहां प्रशासन के द्वारा दावा किया जा रहा है कि सिमरिया को हरिद्वार की तर्ज पर सजाया जा रहा है। 

सिमरिया में नवनिर्मित धर्मशाला का भी सीएम नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया तथा निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल का भी उन्होंने निरीक्षण किया तथा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सिक्स लेन पुल का कार्य पूरा किया जाए जिससे कि इसे आम लोगों के लिए सुचारु किया जा सके। बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा आज सिमरिया में विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया है  और पदाधिकारी को निर्देशित भी किया गया है । उन्होंने बताया कि सीएम ने सिमरिया में चल रहे विकास कार्यों को लेकर संतुष्टि जताई है तथा कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश भी दिया है।