LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Jackal Attack In Begusarai: बेगूसराय में घुस आया खूनी गीदड़, 6 से ज्यादा लोगों को काटकर किया लहूलुहान, दहशत में लोग

Jackal Attack In Begusarai: गीदड़ के आतंक से बेगूसराय हड़कंप मचा हुआ है, गीदड़ ने छह से अधिक लोगों को काट कर जख्मी कर दिया है.

Jackal Terror
गीदड़ का आतंक- फोटो : Reporter

Bihar News: बेगूसराय में एक बार फिर गीदड़ के आतंक से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जहां गीदड़ ने एक साथ आधा दर्जन लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

पूरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव की है। जहां एक गीदड़ ने आधे दर्जन लोगों को काट काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है। वही पालतू पशुओं को भी गीदड़ ने जान लेबा हमला किया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है । घायलों की पहचान ताजपुर निवासी विपुल झा उनकी पत्नी सुनैना देवी पड़ोसी पुरुषोत्तम चौधरी सहित अन्य के रूप में की गई है । 

पीड़ित विपुल झा ने बताया कि आज सुबह उनकी पत्नी मवेशी को चारा देने के लिए दरवाजा खोलकर घर से बाहर निकली उसी वक्त पूर्व से ही घात लगाये गीदड़ ने सुनैना देवी पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह नोचने खसोटने लगा। सुनैना देवी की आवाज सुनकर जब विपुल झा उन्हें बचाने के लिए बाहर निकले तब गीदड़ ने उन पर भी बुरी तरह हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में जब अन्य लोग जमा होने लगे तब  गीदड़ वहां से भाग गया तथा पास के ही एक घर में पुरुषोत्तम चौधरी उनकी पत्नी एवं अन्य लोगों पर हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया । 

फिलहाल स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि कि गीदड़ को पकड़ कर वन विभाग उसे मार दे जिससे कि आम लोग सुरक्षित रह सके। वही आम लोगों का कहना है कि आए दिन गीदड़ एवं बंदरों की वजह से स्थानीय लोग परेशान रहते हैं तथा जानवरों के द्वारा फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया जाता है । वन विभाग को सूचना देने के बाद भी अब तक वन विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे कि लोगों में आक्रोश भी बना हुआ है ।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री