LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar news – नशे में टुन्न होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा जयमाला से पहले स्टेज पर गिरा, लड़कीवालों ने तुरंत ले लिया बड़ा फैसला

Bihar news – शराबबंदी के बाद भी शादियों में जमकर शराब परोसे जा रहे हैं। एक शादी समारोह में नशे में टुन्न होकर दूल्हा स्टेज पर पहुंचा, लेकिन माला डालने से पहले ही स्टेज पर गिरकर बेहोश हो गया।

 Bihar news – नशे में टुन्न होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा ज

BEGUSARAI - बिहार में शराबबंदी के बावजूद शादी समारोहों में जमकर शराब परोसी जा रही ही। जिसकी बानगी बेगूसराय के शादी समारोह में देखने को मिली। यहां बारातियों के साथ दूल्हे ने इतनी शराब पी ली, वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। जब वह जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंचा तो दुल्हन को माला पहनाने से पहले ही स्टेज पर गिर गया। जिसके बाद शादी में मौजूद लोग हैरान रहे गए। इसके बाद नशेड़ी दूल्हे के बारे में जैसे ही दुल्हन को पता चला उसने शादी से इनकार कर दिया। लड़की का कहना था कि लड़का नशेड़ी है, इससे शादी नहीं करूंगी।

नशेड़ी दूल्हे का यह मामला जिले के तेयाय सहायक थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां 8 दिसंबर को काजीर सलपुर गांव के वार्ड संख्या 12 में बुलबुल महतो की बेटी की शादी थी। शादी के लिए तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर नया टोला निवासी भुल्ला महतो की बारात आई थी। जिसके बाद लड़की वालों बारातियों को नाश्ता कराया। फिर एक रस्म के अनुसार गांव में घुमाने ले गए। 

Goal 2026

इस दौरान देव पूजन के समय दूल्हे का पैर लड़खड़ाने लगा। इसे देखकर लड़की वालों को शक हुआ कि दूल्हा नशे में है, लेकिन किसी तरह उसे जयमाला स्टेज पर ले जाया गया। इसके बाद दूल्हा स्टेज पर ही लड़खड़ा कर गिर गया।

दुल्हन ने किया शादी से इनकार

दूल्हे के नशे में होने की बात लड़की तक पहुंची तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की के इनकार करते ही दूल्हा और उसके पिता सहित अन्य परिजन को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। इसके बाद दूल्हे को दिए गए सामान और विवाह में खर्च हुए पैसे की मांग करने लगे।

NSIT
Nsmch

नशेड़ी दूल्हे ने किया अपना बचाव

वहीं दूल्हे ने अपना बचाव करते हुए बताया कि दो दिन से रस्मों के कारण उसने कुछ नहीं खाया था। दोस्तों ने कोई गोली दी थी, जिससे नशा आ गया था।

बहरहाल, दूल्हे के इन बातों का कोई असर नहीं हुआ। 9 दिसंबर की देर रात लड़के वालों ने दूल्हे को शादी में मिला सामान और पैसे वापस कर दिया। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने उसे छोड़ा।

लेकिन दूल्हे की परेशानी इसके बाद भी खत्म नहीं हुई। लड़की पक्ष के दूल्हे को छोड़ने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया, 'लड़के के नशे में होने की सूचना पर रात में पुलिस टीम काजी रसलपुर पहुंची और भुल्ला महतो को हिरासत में लेकर अस्पताल में जांच कराया गया। नशा करने की पुष्टि हुई, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि चार पांच साल से वह नशा कर रहा है।