LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Begusarai News - शराब तस्करों के मनसूबों पर फिरा पानी, पुलिस ने भारी मात्रा में लाल पानी किया जप्त

Begusarai News - बेगूसराय पुलिस के द्वारा बलिया थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिर स्थित एनएच 31 के पास गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान टाटा मैजिक गाड़ी में0 सैतालिस कार्टून मे रखे चार सौ बीस लीटर शराब को जप्त किया गया है।

Begusarai News - शराब तस्करों के मनसूबों पर फिरा पानी, पुलिस

Begusarai  - बेगूसराय उत्पाद पुलिस ने एक बार फिर शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कारवाई करते हुए बड़ी मात्रा मे शराब की खेप को जप्त किया है। शराब  झारखण्ड सें बिहार लाई जा रही थी। जिसे नये साल मे बेचने की योजना थी। बताया जा रहा है की शराब की यह खेप समस्तीपुर ले जाया जा रहा है। जिसे गुप्त सुचना के आधार पर बेगूसराय उत्पाद पुलिस ने जप्त किया है। यह कार्रवाई उत्पाद पुलिस के द्वारा बलिया थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिर स्थित एनएच 31 के पास की है।

 इस मामले मे टाटा मैजिक गाड़ी सहित सैतालिस कार्टून मे रखे चार सौ बीस लीटर शराब को जप्त किया गया है। इस मामले मे एक शराब तस्कर महेश सहनी जो समस्तीपुर जिला का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई बलिया थाना क्षेत्र सें हुई है। इस संबंध उत्पाद थाना के इस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया की नये साल को देखते हुए लगातार शराब की खेप लाई जा रही है। जिसके खिलाफ विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले मे आज एक गुप्त सुचना प्राप्त हुई की टाटा मैजिक सें शराब की एक बड़ी खेप लाई जा रही है।

 उन्होंने बताया है कि मैजिक टाटा गाड़ी में पानी के बोतल के आड़ में शराब को छुपा कर ले जाया जा रहा था।जिसके बाद उनके नेतृत्व मे एक टीम का गठन कर शराब की यह खेप को बलिया इलाके सें जप्त किया गया है। इस कार्रवाई मे कुल चार सौ बीस लीटर अंग्रेजी शराब जो सैतालिस कार्टून मे रखे को जप्त किया है। साथ ही साथ 100 पानी की बोतल भी बरामद की गई है। इस मामले मे समस्तीपुर के रहने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई की जा रही है।

बेगूसराय से अजय शाश्त्री की रिपोर्ट