LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

BEGUSARAI NEWS - छात्रों को पिटनेवाले कॉलेज प्रिंसिपल के खिलाफ धरने पर बैठे छात्र संगठन, जेल भेजने की मांग पर अड़े

BEGUSARAI NEWS - जिले में एमआर जेडी कॉलेज के शिक्षकों द्वारा छात्रों पिटाई को ले AISF, NSUI, STUDENT RJD, AISA, STUDENT JDU धरने पर बैठ गई। वह प्रिसिंपल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

BEGUSARAI NEWS - छात्रों को पिटनेवाले कॉलेज प्रिंसिपल के खिल
धरने पर बैठ छात्र संगठन के नेता- फोटो : अजय शास्त्री

BEGUSARAI - जिले  में एमआर जेडी कॉलेज के शिक्षकों के द्वारा छात्र एवं छात्राओं की पिटाई का मामला लगातार दिन पर दिन तूल पकड़ता ही जा रहा है। लगातार विरोध प्रदर्शन आंदोलन जारी है इसी कड़ी में आज कई छात्र संगठन के नेताओं के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से आरोपी प्रिंसिपल शिक्षक की गिरफ्तारी की पुलिस प्रशासन से मांग की है। वहीं घायल छात्र एवं छात्राओं की सुचारू रूप से इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है। 

यह धरना प्रदर्शन छात्र संगठन के बैनर तले एआईएसएफ,एनएसयूआई,छात्र राजद,आईसा,छात्र जदयू से जुड़े छात्र संगठनों ने समाहरणालय के समक्ष किया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार,एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजा कुमार,आईसा जिलाध्यक्ष सोनू फरनाज,छात्र राजद के जिलाध्यक्ष रवि यादव ने संयुक्त रुप से किया। 

छात्र संगठनों ने कहा है कि शिक्षा के मंदिर में गुरु भगवान के रूप होते हैं और जब गुरु ही हैवान बनाकर छात्र को पिटाई कर देते हैं तो इससे साफ जाहिर हो रहा है कि वह शिक्षक नहीं है। ऐसे शिक्षकों पर कठोर से कठोर कार्रवाई पुलिस के द्वारा करनी चाहिए। 

इस दौरान धरना पर बैठे छात्र नेता कहा है कि एमआरजेडी कॉलेज के गुंडे प्राचार्य और उनके गुर्गों ने जिस प्रकार से आम छात्र-छात्राओं के साथ मार पीट किया। वह सिर्फ छात्रों पर हमला नहीं है। बल्कि एक शिक्षण संस्थान और शिक्षकों के अस्तित्व का खून करना है। छात्रों के अधिकार,शिक्षकों के व्यक्तित्व और शिक्षण संस्थान का अस्तित्व के खून को हमारा संगठन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। जब तक प्राचार्य और उनके द्वारा पाले जा रहे गुंडे तत्वों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है। हमलोग चैन से नहीं बैठेंगे और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जवाबदेही बेगूसराय जिला प्रशासन की होगी। 

NSIT
Nsmch

प्रिसिंपल के समर्थन करने वालों पर नाराजगी

उन्होंने कहा कि जो लोग उस प्राचार्य के समर्थन में उतरे हैं। वैसे लोगों को शर्म आनी चाहिए वह लोग छात्रों के प्रति अपनी घृणित मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ भी हम लोग मोर्चा खोलने पर मजबूर होंगे। उन्होंने कहा है कि प्राचार्य और उनके गुंडे पर हुए एफआईआर के बावजूद 48 घंटे के बाद अभी तक उन लोगों की गिरफ्तारी नहीं होना बहुत बड़ा प्रश्न चिह्न है। इस पर बेगूसराय जिला प्रशासन को अविलंब कार्रवाई करने की जरूरत है। अगर प्राचार्य एवं उनके गुंडे की गिरफ्तारी नहीं होती है। हम लोग उग्र आंदोलन करने पर बाध्य हो जाऊंगा। 

 बताते चलें कि पिछले दिनों एमआरजीडी कॉलेज के प्राचार्य और उनके पाले हुए गुंडो के द्वारा परीक्षा दे रहे छात्र और छात्राओं के साथ बेरहमी से मारपीट किया, इसके खिलाफ छात्र आंदोलन अपने तेवर के साथ लगातार आंदोलनरत है।

REPORT - AJAY SHASTRI