LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

BEGUSARAI NEWS : बेगूसराय में नशा मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, डीएम तुषार सिंगला बोले-नशा से नुकसान से जागरूक है समाज

BEGUSARAI NEWS : संविधान दिवस के साथ आज नशा मुक्ति दिवस भी मनाया जा रहा है. इस मौके पर बेगूसराय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें डीएम के साथ कई अधिकारियों ने शिरकत किया...पढ़िए आगे

BEGUSARAI NEWS : बेगूसराय में नशा मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम क

BEGUSARAI : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बेगूसराय द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला द्वारा की गई। कार्यक्रम में पटना में आयोजित मुख्य समारोह का लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग (सीधा प्रसारण) किया गया एवं विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल आए प्रतिभागियों के बीच  पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनीष, महापौर नगर निगम, अपर समाहर्ता बेगूसराय, अधीक्षक मद्य निषेध बेगूसराय,  जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जीविका सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। साथ ही मौके पर जीविका दीदियां, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं अन्य उपस्थित थे।

आयोजन में अपने विचारों को रखते हुए जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने नशा मुक्ति अभियान के सफल संचालन में सभी विभागों के समेकित प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समेकित प्रयासों का परिणाम है कि आज हमारा समाज नशा के नुकसानों के प्रति पूरी तरह जागरूक हो गया है। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने मद्य निषेध की सफलता में जीविका दीदियों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि जीविका दीदियों के प्रयासों के कारण ही बिहार में पूर्ण शराबबंदी संभव हो पायी। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज को सही दिशा में ले जाती हैं। जीविका आज इसका बड़ा उदाहरण है। जीविका के कारण आज महिलाएं सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गति आयी है। उन्होंने जीविका दीदियों का आह्वान किया कि वे अपने संगठनों में नशा मुक्ति को लेकर गतिविधियों का निरंतर संचालन करें और इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लें। उन्होंने शराब के साथ स्मैक, हेराईन, गांजा, चरस, सिरफ आदि नशा से बचने के लिए समाज में जागरूकता लाने पर बल दिया। उन्होंने युवाओं, छात्रों के बीच भी नशा से होने वाले नुकसानों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने संविधान दिवस की शुभकामना भी दी। 

बेगूसराय की मेयर पिंकी देवी ने बिहार सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों के कारण बिहार में पूर्ण शराबबंदी हुई और इसका सकारात्मक परिणाम हमें देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज पूर्ण शराबबंदी के कारण बिहार में खुशहाली और समृद्धि चहुंओर दिख रही है। उन्होंने जीविका दीदियों की गतिविधियों की तारीफ करते हुए कहा कि आज जीविका दीदियां मुखर क्रांति की ध्वज वाहिका बन चुकी हैं। आज जीविका दीदियां सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहण कर रही हैं।  मौके पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जीविका द्वारा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाता है। उन्होंने जीविका दीदियों द्वारा नशामुक्ति के लिए किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक स्तर पर जीविका दीदियों द्वारा पूर्ण नशा मुक्ति हेतु कार्य किया जा रहा है।  

मौके पर नशा मुक्ति दिवस को लेकर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अव्वल रहे प्रतिभागियों, विद्यालयी बच्चों के बीच जिला पदाधिकारी सहित अन्य अतिथियों ने प्रषस्ति पत्र, पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह का वितरण किया गया।मौके पर पटना में आयोजित समारोह का सीधा प्रसारण भी अतिथियों, जीविका दीदियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने देखा। वहीं दूसरी ओर नशामुक्ति दिवस पर मंगलवार की सुबह गांधी स्टेडियम से प्रभातफेरी कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। जहां NCC कैडेट समेत दर्जनों स्कूली बच्चे शामिल हुए। प्रभातफेरी कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने नशा के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक करने का काम किया। यह प्रभातफेरी गांधी स्टेडियम से निकल कचहरी रोड, नगर थाना चौक, नगरपालिका चौक, नबाब चौक होते पुनः गांधी स्टेडियम पहुँची। इस मौके पर सदर डीएसपी-1 सुबोध कुमार सिंह समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे।

NSIT
Nsmch